![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/42/Gauge_EN.svg/langhi-640px-Gauge_EN.svg.png&w=640&q=50)
रेल गेज
From Wikipedia, the free encyclopedia
रेल गेज, किसी रेलवे लाइन की दो समानांतर भार वहन पटरियों के शीर्षों के भीतरी पक्षों के बीच की दूरी को परिभाषित करती है। दुनिया की लगभग साठ प्रतिशत रेलवे 1,435 मि.मी. (4 फीट 8½ इंच) मिमी (4 फुट 8 में 1/2) की मानक गेज का उपयोग करती हैं। मानक गेज से चौड़े गेज को ब्रॉड गेज या बड़ी लाइन कहा जाता है, छोटे गेज को नैरो गेज या छोटी लाइन कहते हैं।
रेल गेज |
---|
ब्रॉड गेज |
मानक गेज |
नैरो गेज |
मिनिमम गेज |
रेल गेज सूची |
ब्रेक ऑफ गेज |
डुअल गेज |
गेज अंतरण |
रेल ट्रैक |
ट्रामवे ट्रैक |
[edit] |
जहां भिन्न गेज आपस में मिलते हैं, उसे गेज भंग (ब्रेक ऑफ गेज) कहते हैं। कुछ रेल ट्रैक दोहरे या तिहरे गेज के होते हैं, जिनमें तीन या चार पटरियां होती हैं। इन पर एक से अधिक गेज की गाड़ियां जा सकती हैं।
गेज सह्य सीमा से पता चलता है कि वास्तविक गेज का नाप मानक नाप से सुरक्षा में रहते हुए कितना अंतर तक हो सकता है। उदाहरणतः यू.एस. फेडरल रेलरोड एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़ आर ए) कहता है, कि एक 60 मील/घंटा (96.6 किमी/घंटा) के लिए बनाए गए ट्रैक का गेज 4 फीट 8 इंच (1,422 मि.मी.) और 4 फीट 9 1⁄2 इंच (1,461 मि॰मी॰) के बीच ही होना चाहिए।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/42/Gauge_EN.svg/640px-Gauge_EN.svg.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a2/Track_gauge.svg/640px-Track_gauge.svg.png)