Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लाजवर्द या राजावर्त (अंग्रेज़ी: Lapis lazuli, लैपिस लैज़्यूली) एक मूल्यवान नीले रंग का पत्थर है जो प्राचीनकाल से अपने सुन्दर नीले रंग के लिए पसंद किया जाता है। कई स्रोतों के अनुसार प्राचीन भारतीय संस्कृति में जिन नवरत्नों को मान्यता दी गई थी उनमें से एक लाजवर्द था। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाजवर्द शुक्र ग्रह का प्रतीक है।[1][2]
अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त में कोकचा नदी कि वादी में लाजवर्द की सर-ए-संग नामक खान लगभग ३०००-४००० ईसापूव से काम कर रही हैं और यहाँ पास के शोरतुगई नामक स्थान पर सिन्धु घाटी सभ्यता की एक व्यापारिक बस्ती भी मिली हैं जिसे ज़रिये सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों तक लाजवर्द पहुँचाया जाता था।[3] लाजवर्द के कुछ स्रोत सुदूर पूर्व में साइबेरिया की बायकल झील के पास भी मिले हैं। लाजवर्द की मांग इतनी व्यापक थी कि अफ़ग़ान लाजवर्द के बने ज़ेवर प्राचीन मिस्र, सुमेर, कॉकस क्षेत्र और दूर पश्चिमी अफ़्रीका के मॉरीतानिया तक भी मिले हैं।[4]
लाजवर्द एक पत्थर होता है जिसका सबसे सबसे महत्वपूर्ण भाग लैज़ुराईट (lazurite) नामक खनिज होता है। किसी भी लाजवर्द के टुकड़े का २५% से लेकर ४०% लैज़ुराईट होता है। लैज़ुराईट का रासायनिक फ़ॉर्मूला (Na,Ca)8(AlSiO4)6(S,SO4,Cl)1-2 है।[5] इसके साथ-साथ लाजवर्द में कैल्साइट (सफ़ेद रंग), सोडालाइट (नीला रंग) और पाएराइट (चमकीला पीला रंग) और कुछ अन्य खनिज भी अक्सर मिले होते हैं। प्रकृति में लाजवर्द अक्सर संगमरमर के अन्दर धंसा हुआ मिलता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.