![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0f/Lahorehighcourt.jpg/640px-Lahorehighcourt.jpg&w=640&q=50)
लाहौर उच्च न्यायालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
लाहौर उच्च न्यायालय,(उर्दू: عدالت عالیہ لاہور, अदालत-ए आला, लाहौर) लाहौर में स्थित, पंजाब, पाकिस्तान का उच्च न्यायालय है। इसे, बतौर उच्च न्यायालय, 21 मार्च 1919 में स्थापित किया गया था। इसके पार पाकिस्तान के पंजाब सूबे पर न्यायिक अधिकार है। हालाँकि, इस न्यायालय का मुख्य आसन लाहौर है, परंतु साथ ही इसके तीन न्यायचौकियाँ रावलपिंडी, मुल्तान और बहावलपुर में भी स्थित हैं, एवं साथ ही फ़ैसलाबाद, सियालकोट, गुर्जनवाला व डी जी ख़ान में भी नई चौकियाँ खुलने की बात है।[1]
सामान्य तथ्य लाहौर उच्च न्यायालय عدالت عالیہ لاہور, स्थापना ...
लाहौर उच्च न्यायालय عدالت عالیہ لاہور | |
---|---|
![]() न्यायालय का भवन | |
स्थापना | 1919 |
अधिकार क्षेत्र |
![]() |
स्थान | शहर-ए क़ायद-ए आज़म, लाहौर, पाकिस्तान |
निर्वाचन पद्धति | पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश व पंजाब, पाकिस्तान के राज्यपाल की सलाह पर |
प्राधिकृत | पाकिस्तान का संविधान |
निर्णय पर अपील हेतु | पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय |
न्यायाधीशको कार्यकाल | 62 वर्ष की आयु तक |
पदों की संख्या | 60 |
जालस्थल | www.lhc.gov.pk |
मुख्य न्यायाधीश | |
वर्तमान | न्यायमूर्ति इजाज़ उल अहसान |
कार्य प्रारम्भ | 06 नवंबर 2015 |
मुख्य पद समाप्ति | 04 अगस्त 2022 |
बंद करें