![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b4/Lionel-Messi-Argentina-2022-FIFA-World-Cup_%2528cropped%2529.jpg/640px-Lionel-Messi-Argentina-2022-FIFA-World-Cup_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
लियोनेल मेस्सी
फुटबॉल खिलाड़ी / From Wikipedia, the free encyclopedia
लियोनेल आंद्रेस मेस्सी (स्पानी उच्चारण: [lioˈnel anˈdres ˈmesi]; जन्म 24 जून 1987) अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो इस समय इंटर मियामी टीम और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। मेस्सी को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, इनको 11 उम्र में टीम से निकाल Archived 2023-07-29 at the वेबैक मशीन दिया गया था, क्योंकि इन्हें हार्मोन डेफिशिंएस नामक बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से 11 साल के बाकी बच्चों से कम लंबाई थी, आज ये दुनिया के श्रेष्ठ खिलाडियों में से एक है।[3][4][5] जिसने 21 साल की उम्र में ही कई बैलन डी'ऑर और FIFA वर्ष का विश्व खिलाड़ी नामांकन प्राप्त किए। [6][7][8] उनकी खेल शैली और क्षमता की वजह से, फ़ुटबॉल के दिग्गज डिएगो मारडोना के साथ उनकी तुलना की जाने लगी, जिन्होंने ख़ुद मेस्सी को अपना "उत्तराधिकारी" घोषित किया है।[9][10]
यह लेख किसी और भाषा में लिखे लेख का खराब अनुवाद है। यह किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा लिखा गया है जिसे हिन्दी अथवा स्रोत भाषा की सीमित जानकारी है। कृपया इस अनुवाद को सुधारें। मूल लेख "अन्य भाषाओं की सूची" में "{{{1}}}" में पाया जा सकता है। |
![]() | ||||||||||||
व्यक्तिगत विवरण | ||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
नाम | Lionel Andrés Messi[1][2] | |||||||||||
जन्म तिथि | 24 जून 2001 (2001-06-24) (आयु 22) | |||||||||||
कद | 1.69 मी॰ (5 फीट 7 इंच)[1] | |||||||||||
खेलने की स्थिति | Winger / Striker | |||||||||||
क्लब का विवरण | ||||||||||||
वर्तमान क्लब | Paris Saint Germain | |||||||||||
नम्बर | 30 | |||||||||||
युवा क्लब | ||||||||||||
Newell's Old Boys | ||||||||||||
2000–2004 | Barcelona | |||||||||||
वरिष्ठ क्लब | ||||||||||||
वर्ष | क्लब | खेल | (गोल) | |||||||||
2004–2005 | Barcelona B | 22 | (6) | |||||||||
2004–2021 | Barcelona | 520 | (474) | |||||||||
2021- | Paris Saint Germain | 58 | (22) | |||||||||
राष्ट्रीय टीम† | ||||||||||||
2005 | Argentina U20 | 18 | (14) | |||||||||
2008 | Argentina U23 | 5 | (2) | |||||||||
2005– | Argentina | 174 | (102) | |||||||||
सम्मान
| ||||||||||||
|
मेस्सी ने कम उम्र में ही फ़ुटबॉल खेलना शुरू किया और जल्द ही बार्सिलोना ने उनकी क्षमता पहचान ली। उन्होंने 2000 में रोसारियो-आधारित न्यूवेल्स ओल्ड बॉय्स युवा दल को छोड़ा और अपने परिवार के साथ यूरोप आए, चूंकि बार्सिलोना ने उनके विकास हार्मोन की कमी के लिए इलाज की पेशकश की। 2004-05 सीज़न में पहली बार मैदान में उतरते हुए, उन्होंने सबसे कम उम्र के लीग खेल खेलने वाले फ़ुटबॉलर का ला लिगा रिकॉर्ड तोड़ दिया और साथ ही, सबसे कम उम्र के लीग गोल स्कोर करने वाले बने। मेस्सी के प्रथम प्रदर्शन के दौरान बार्सिलोना ने ला लिगा जीता और 2006 में दोहरा लीग और UEFA चैंपियन्स लीग जीतने के साथ ही, जल्द ही प्रमुख सम्मान मिलने लगे। 2006-07 उनकी सफलता का सीज़न था: एल क्लासिको में लगातार तीन गोल करते हुए और 26 लीग मैचों में 14 गोल की फ़िनिशिंग के साथ, उन्होंने नियमित रूप से फ़र्स्ट टीम में जगह बनाई। संभवतः 2008-09 का सीज़न उनका सबसे सफल सीज़न था, जिसमें मेस्सी 38 गोल करते हुए तिगुने विजय अभियान का अभिन्न अंग बने।
मेस्सी, 2005 FIFA वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में छह गोल के साथ, जिसमें अंतिम खेल के दो गोल शामिल हैं, शीर्ष स्कोरर बने। उसके शीघ्र बाद, वे अर्जेंटीना के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय टीम के एक सदस्य के रूप में स्थापित हुए. 2006 में, वे अर्जेंटीना की ओर से FIFA विश्व कप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और अगले साल उन्होंने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में रनर्स-अप पदक जीता। 2008 में, उन्होंने अर्जेटीना ओलंपिक फ़ुटबॉल टीम के साथ बीजिंग में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
2012 सीजन में लियोनल मेसी के एक कैलेंडर वर्ष में किए गए सर्वाधिक गोल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया था | मेसी ने एक वर्ष में 91 गोल करे थे |[11]
2021 में मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार Ballon d'Or पुरस्कार जीता , ऐसा करने वाले वह फुटबॉल इतिहास में पहले खिलाड़ी है[12] |
2020 में लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए 644वां गोल करके एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने का पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं, अब वह किसी एक क्लब के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी है[13] |
2021 में मेसी ने बार्सिलोना फुटबाल क्लब को अलविदा कह दिया Archived 2023-07-29 at the वेबैक मशीन था, वह PSG में शामिल होने के करार पर 'सहमत' हो गये थे | बार्सिलोना का अनुबंध समाप्त होने के बाद मेसी फुटबॉल इतिहास में किसी क्लब के लिए उपलब्ध होने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए है । [14] |