विकिपीडिया:मूल शोध नहीं
From Wikipedia, the free encyclopedia
विकिपीडिया के लेखों में मूल शोध शामिल नहीं होना चाहिये। वाक्यांश "मूल शोध" ऐसी सामाग्री जैसे तथ्य, आरोपों और विचारों के लिये प्रयोग होता है जिसके लिए कोई विश्वसनीय, प्रकाशित स्रोत मौजूद नहीं हैं।[1] इसमें प्रकाशित सामग्री का कैसा भी विश्लेषण या संश्लेषण शामिल है जो किसी निष्कर्ष पर पहुँचता है या संकेत करता है जो स्रोतों ने नहीं कहा है। आप मूल शोध नहीं जोड़ रहे है प्रदर्शित करने के लिये आपको प्रकाशित विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध करने के लिये सक्षम होना चाहिये जो सीधे लेख के विषय से संबंधित है और सीधे प्रस्तुत की जा रही सामग्री का समर्थन करता हैं। (मूल शोध नहीं की यह नीति वार्ता पृष्ठों के लिए लागू नहीं होती।)
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक नीति के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमति बनी हो। |
|
ये पन्ना छोटे शब्दों में: विकिपीडिया मूल विचार को प्रकाशित नहीं करता है: विकिपीडिया में सभी सामग्री एक विश्वसनीय, प्रकाशित स्रोत के उपर आरोपणीय होनी चाहिए। लेख में प्रकाशित सामग्री का कैसा भी नया विश्लेषण या संश्लेषण नहीं हो सकता जो किसी निष्कर्ष तक पहुँचता है या संकेत करता है जो स्रोतों ने स्पष्ट रूप से खुद नहीं कहा। |
मूल शोध का निषेध होने का मतलब है कि लेख में जोड़ी गई सभी सामग्री विश्वसनीय प्रकाशित स्रोत पर आरोपणीय हो, चाहे वास्तव में आरोपित न हो।[1] सत्यापनीय नीति कहती है कि सभी कोटेशन के लिए विश्वसनीय स्रोत का इनलाइन उद्धरण प्रदान किया जाना चाहिए और कुछ भी जिसको चुनौती दी है या दी जाने की संभावना हो—लेकिन स्रोत उन सामग्री के लिए भी मौजूद होना चाहिए जिसको चुनौती नहीं दी गई हो। उदाहरण के लिए: विवरण "पेरिस फ्रांस की राजधानी है" के लिये कोई स्रोत की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोई इस पर आपत्ति करेगा इसकी कम ही संभावना है और हम जानते है कि इसके लिये स्रोत मौजूद है। विवरण आरोपणीय है भले ही आरोपित नहीं है।
सामग्री को विश्वसनीय स्रोतों पर आरोपित करने की आवश्यकता के बावजूद, आपको उनकी साहित्यिक चोरी या उनके कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। काफी हद तक स्रोत की सामग्री के अर्थ को बरकरार रखते हुए लेख को अपने ही शब्दों में लिखा जाना चाहिए।