Loading AI tools
कोलकाता में स्थित विज्ञान से सम्बन्धित एक प्रदर्शनी एवं संग्रहालय है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विज्ञान नगरी, भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित एक विज्ञान से सम्बन्धित एक प्रदर्शनी एवं संग्रहालय है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में अपने तरह का सबसे बड़ा विज्ञान केन्द्र है। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत आता है।
विज्ञान नगरी कोलकाता का विहंगम दृश्य | |
सिद्धांत | विज्ञान संचार |
---|---|
स्थापना | 1 जुलाई 1997 |
प्रकार | विज्ञान केन्द्र |
वैधानिक स्थिति | सरकारी |
उद्देश्य | शैक्षणिक |
मुख्यालय | कोलकाता |
स्थान | |
सेवित क्षेत्र |
कोलकाता |
निदेशक |
अरिजित दत्ता चौधरी |
पैतृक संगठन |
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् |
स्टाफ़ |
72[1] |
जालस्थल | sciencecitykolkata.org.in |
टिप्पणियाँ | आगंतुक: 1,522,726 [As on 31 मार्च 2011][2] Floor space: 32064 M²[3] |
इसमें दो सुविधाएँ हैं– विज्ञान केन्द्र एवं सम्मेलन केन्द्र। विज्ञान नगरी परिसर में स्पेस ओडीसी, डायनामोशन, क्रम-विकास पार्क, समुद्रवर्ती केन्द्र और एक विज्ञान पार्क है। स्पेस ओडीसी में प्रथम दीर्घाकार फार्मेट चलचित्र प्रेक्षागृह, समय यंत्र, 3-विमीय दृश्य प्रेक्षागृह, दर्पण का जादू और अंतरिक्ष विज्ञान, गतिविद्युत एवं कल्पित सत्य पर प्रदर्श (मॉडल) हैं। दर्शकों की शिक्षा तथा उनके मनोरंजन दोनों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोना, जल जीवशाला, भीमकाय रोबोटिक कीड़ों पर एक प्रदर्शनी तथा अनेक अन्त:क्रियात्मक प्रदर्श हैं।
सम्मेलन केन्द्र परिसर में एक बड़ा प्रेक्षागृह (2232 आसन क्षमता वाला), एक छोटा प्रेक्षागृह (392 आसन क्षमता) और एक संगोष्ठी कक्ष है जिसमें 15 से लेकर 100 की आसन क्षमता, अन्त: गृह (270 वर्ग मीटर) और मुक्त प्रांगन प्रदर्शनी स्थल (20000 वर्ग मीटर) है। प्रेक्षागृह एवं संगोष्ठी कक्ष पूर्णत: वातानुकुलित हैं। कम्पनी की वार्षिक आम सभाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विज्ञान नगरी का सम्मेलन केन्द्र सर्वाधिक पसंदीदा स्थल है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.