विश्व के सभी देश
सूची / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतन्त्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो [[w:en:List of unrecognized countries|अमान्यता प्राप्), हैं, बसे हुए हैं। परतन्त्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी।
- यहाँ देश, राज्य तथा राष्ट्र शब्दों के भिन्न अर्थ हो सकते हैं,अतः इन सत्ताओं की विभिन्न सूचियाँ सम्भव हैं। विकिपीडिया प्रस्तुत करता है निम्न सूचियाँ :-
- विश्व के देशों की सूची, जिसमें स्वतंत्र राष्ट्रों से तात्पर्य है (अन्तराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त दोनों ही), बसे हुए स्वतंत्र क्षेत्र एवं विशिष्ट सार्वभौमिकता के क्षेत्र ।
- सार्वभौमिक राष्ट्रों की सूची, जिसमें उनकी सार्वभौमिकता की सीमा की भी सूचना है। इसमें सर्वथा मान्यता प्राप्त (वैधानिक मान्यता) एवं वे भी जिन्होंने सार्वभौमिकता का दावा किया है, जबकि दावित क्षेत्र का वास्तविक नियंत्रण भी उन्हीं के पास है, ।
- सम्बंधी सूची है संघों की, गैर मान्यता प्राप्त देशों की, स्वायत्तता प्राप्त देशों की, अधीन क्षेत्रों की, एवं विवादित क्षेत्रों की। कुछ सन्दर्भों में कुछ उप राष्ट्रीय सत्ताओं हेतु देश एवं राष्ट्र शब्द प्रयोग किए गए हैं, [1]
ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबन्धात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जायें।
यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आन्तरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.
सूची में दिए गए देशों के नाम हिन्दी में हैं, साथ ही हिन्दी में पूर्ण राजकीय नाम के प्रामाणिक या लघु नाम भी हैं (उदाहरणतः अफगानिस्तान प्रयोग किया गया है अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य हेतु। किसी भी नाम, जो कि सूची में दिया गया है; किसी नामकरण सम्बन्धी विवाद में सन्दर्भ हेतु प्रयोगार्थ नहीं हैं।