Loading AI tools
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विश्वामित्री नदी (Vishwamitri River) भारत के गुजरात राज्य में बहने वाली एक नदी है। वडोदरा नगर इसी के किनारे बसा हुआ है। यह एक अनिरंतर नदी है, जिसमें वर्ष के कुछ महीनों में जल नहीं होता या बहुत कम होता है। यह पंचमहाल ज़िले में पावागढ़ क्षेत्र की पहाड़ियों में उत्पन्न होती है और दक्षिणपूर्वी दिशा में बहती हुई वडोदरा के मध्य-से-पश्चिम भाग से निकलती है। आगे चलकर इसका विलय भरूच ज़िले में खम्भात की खाड़ी में होता है, जो अरब सागर की एक खाड़ी है। इस से कुछ दूर दक्षिण में नर्मदा नदी भी सागर में विलय होती है। विश्वामित्री नदी की दो महत्वपूर्ण उपनदियाँ हैं - धधार नदी और खानपुर नदी।[1][2][3]
विश्वामित्री नदी Vishwamitri River વિશ્વામિત્રી નદી | |
---|---|
वडोदरा के समीप विश्वामित्री नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | गुजरात |
नगर | वडोदरा |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | पावागढ़ |
• स्थान | पंचमहाल ज़िला, गुजरात |
नदीमुख | खम्भात की खाड़ी, अरब सागर |
• स्थान |
भरूच ज़िला, गुजरात |
• निर्देशांक |
21.860°N 72.582°E |
जलसम्भर लक्षण |
विश्वामित्री नदी प्रणाली में आजवा के पास सयाजी सरोवर और धधार शाखा पर देव बांध शामिल हैं। चूंकि यह वडोदरा के मध्य से बहती है, विश्वामित्री नदी को शहर के वाहितमल और पास के उद्योगों से प्रदूषण प्राप्त होता है। मगरमच्छ विशेषज्ञ समूह द्वारा 2002 में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि इन प्रदूषकों के बावजूद, वडोदरा से गुजरने वाली नदी के 25 किलोमीटर (16 मील) की दीरी तक 100 मगर मगरमच्छ रहते हैं।[4][5] विश्वामत्री और इसकी सहायक नदियों पर कई बांधों के बावजूद यह बाढ़ के अधीन रहती है।[6][7]
वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) साबरमती नदी के विकास के तर्ज पर विश्वमित्र नदी के विकास के लिए एक संस्था स्थापित करने की योजना बना रहा है, हालांकि नदी के विकास के लिए 20 से 25 साल लग सकते हैं।[8][9][10]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.