विष्णु नारायण भातखंडे
From Wikipedia, the free encyclopedia
पंडित विष्णु नारायण भातखंडे (१० अगस्त, 1860 – १९ सितंबर, १९३६) हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे। आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं जिन्होंने शास्त्रिय संगीत के विकास के लिए भातखंडे संगीत-शास्त्र की रचना की तथा कई संस्थाएँ तथा शिक्षा केन्द्र स्थापित किए। इन्होंने इस संगीत पर प्रथम आधुनिक टीका लिखी थी। उन्होने संगीतशास्त्र पर "हिंदुस्तानी संगीत पद्धति" नामक ग्रन्थ चार भागों में प्रकाशित किया और ध्रुपद, धमार, तथा ख्यात का संग्रह करके "क्रमिकपुस्तकमालिका" नामक ग्रंथ छह भागों में प्रकाशित किया।
सामान्य तथ्य विष्णु नारायण भातखंडे, पृष्ठभूमि ...
विष्णु नारायण भातखंडे | |
---|---|
पृष्ठभूमि | |
बंद करें