शिन्नान हिमानी
From Wikipedia, the free encyclopedia
शिन्नान हिमानी (अंग्रेज़ी: Shinnan Glacier, जापानी: 新南氷河, शिन्नान ह्योगा) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती व एन्डर्बी धरती क्षेत्रों की सीमा पर और शिन्नान चट्टानों से पश्चिम में स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। यह हिमानी पश्चिमोत्तर दिशा में चलकर सागर में बह जाती है। इसे सन् १९५७-१९६२ काल में चलने वाले जापानी अंटार्कटिक शोध यात्रा (Japanese Antarctic Research Expedition, JARE) ने विमान से देखा था और "शिन्नान ह्योगा" का नाम दिया।[1]