शिवसागर
शिवसागर जिले में शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शिवसागर जिले में शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शिवसागर (Sivasagar) भारत के असम राज्य के शिवसागर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। शिवसागर असम की राजधानी गुवाहाटी के उत्तर पूर्व में 360 कि॰मी॰ (220 मील) की दूरी में और जोरहाट से 50 कि॰मी॰ (31 मील) दूर पूर्व-पूर्वोत्तर में स्थित है। असम में शिवसागर एक धरोहर स्थल है क्योंकि यहां पूर्ववर्ती अहोम राष्ट्र के बहुत से स्मारक स्थित हैं। अब यह एक बहु-सांस्कृतिक शहर है। शिवसागर ब्रह्मपुत्र की सहायक दिखौ नदी के किनारे स्थित है।[1][2]
शिवसागर Sivasagar শিৱসাগৰ | |
---|---|
ऊपर से दक्षिणावर्त: शिवदौल, अजनपीर दरगाह, कारेंग घर, रंग घर, रात्रि में शिवसागर सरोवर | |
निर्देशांक: 26.810°N 94.523°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | असम |
ज़िला | शिवसागर ज़िला |
ऊँचाई | 95 मी (312 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 50,781 |
भाषा | |
• प्रचलित | असमिया |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 785640 |
दूरभाष कोड | 91-3772 |
वाहन पंजीकरण | AS-04 |
13 वीं शताब्दी में युन्नान क्षेत्र से चीन के ताई बोलने वाले अहोम लोग इस इलाके में आए 18 वीं शताब्दी में शिवसागर अहोम साम्राज्य की राजधानी था। उस समय यह रंगपुर कहलाता था। उस काल के कई मंदिर मौजूद है।
राष्ट्रीय राजमार्ग और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर स्थित यह शहर अब चाय प्रसंस्करण केंद्र है।
चाय के साथ आसपास के क्षेत्रों में चावल, रेशम, सरसों और लकड़ी का उत्पादन होता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.