Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, चार वर्ष से होने वाले 58वें और अब तक के सबसे ताजा अमेरिकी चुनाव हैं जो मंगलवार, नवम्बर 8, 2016 को सम्पन्न हुये। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। जनवरी 20, 2017 को ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति तथा उनके साथी, इंडियाना के गर्वनर माइक पेंस 48वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
| |||||||||||||||||||||||||||||
निर्वाचक मण्डल के 538 सदस्य आवश्यक मत: 270 सदस्य | |||||||||||||||||||||||||||||
मतदान % | 55.3%[1] 0.4% | ||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम मानचित्र। लाल ट्रम्प/पेंस के लिए नामित राज्यों को निरुपित करता है, नीला क्लिंटन/कैन के नामित राज्यों को निरुपित करता है। संख्या प्रत्येक राज्य में विजेता को मिले निर्वाचक मतों का संकेत है। निर्वाचक मण्डल दिसम्बर 19, 2016 को मतदान करेगा। | |||||||||||||||||||||||||||||
|
मतदाताओं ने राष्ट्रपति मण्डल का चुनाव किया है जो इसमें जीतने में सक्षम रहे हैं वो दिसम्बर 19, 2016 को निर्वाचक मण्डल के माध्यम से नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे।[4]
राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्राथमिक और कॉकस मतदान कोलम्बिया जिला और अन्य संयुक्त राज्य शासित प्रदेशों में फ़रवरी और जून 2016 के मध्य सम्पन्न हुये। यह नामांकन प्रक्रिया भी अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं जिसमें मतदाता मतपत्र डालकर राजनीतिक दलों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं और ये प्रतिनिधि अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं।
व्यापारी और रियलीटी टेलीविजन व्यक्तित्व डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावो में टेक्सास से संयुक्त राज्य के सिनेट सदस्य टेड क्रूज़, ओहियो के गर्वनर जॉन कसिच, फ्लोरिडा से सिनेट सदस्य मार्को रुबियो और अन्यों को हराकर, जुलाई 19, 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गये।[5] पूर्व राज्य सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिनेट सदस्य हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिअक पार्टी के प्राथमिक चुनावो में वर्मोंट से सिनेट सदस्य बर्नी सैंडर्स को हराकर जुलाई 26, 2016 को डेमौक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गयीं। क्लिंटन अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने के लिए आशान्वित थीं।[6]
विभिन्न अन्य पार्टियों से तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया। लिब्रेशन पार्टी के उम्मीदवार और न्यू मैक्सिको के पूर्व गर्वनर गैरी जॉनसन ने सभी 538 निर्वाचक मण्डलों को निरुपित करते हुये वाशिंगटन डी॰सी॰ और अन्य सभी 50 राज्यों के मत पत्र पर रहे।[7] ग्रीन पार्टी उम्मीदवार और पूव चिकित्सक जिल स्टाइन 480 निर्वाचक मण्डलों सहित 44 राज्यों और वांशिगटन डी॰सी॰ में मतपत्र प्राप्त करने में सक्षम रहे। जॉनसन और स्टाइन (जो 2012 के चुनाव में भी अपनी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।) बड़े राष्ट्रीय चुनाव में शामिल हुये हैं।[8][9] कम से कम 24 अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीयों ने कुछ राज्यों में लिखित-उम्मीदवार (जिनका बैलेट/मतपत्र पर नाम नहीं होता लेकिन मतदाता लिखकर उन्हें मत दे सकते हैं।) चुनावों में भाग लिया। निर्दलीय उम्मीदवार और हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख नीति निर्देशक इवान मैकमुल्लिन ने जनमत सर्वेक्षणों में अपने गृह राज्य यूटा में बढ़त बना ली थी। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई भी अन्य दल अथवा निर्दलीय उम्मीदवार किसी राज्य में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम रहा और न ही 1968 के बाद अबतक सक्षम हुआ है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी , 2016 | |||||||||||||||||||||||||||||
हिलेरी क्लिंटन | टिम केन | ||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
राष्ट्रपति के लिए | उपराष्ट्रपति के लिए | ||||||||||||||||||||||||||||
67वी अमेरिकी राज्य सचिव |
वर्जीनिया से अमेरिकी सीनेटर (2013 -–वर्तमान) | ||||||||||||||||||||||||||||
अभियान | |||||||||||||||||||||||||||||
[10][11][12] |
बर्नी सैन्डर्स |
मार्टिन ओ'मैली | लॉरैन्स लेसिग |
लिन्कन शेफी |
जिम वैब | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|
वरमोन्ट से अमेरिकी सीनेटर (2007-–वर्तमान) |
61वे राज्यपाल, मैरीलैन्ड |
हार्वर्ड मे कानून के प्रोफैसर (2009–2016) |
74वे राज्यपाल, रोड आईलैन्ड |
वर्जीनिया से अमेरिकी सीनेटर (2007–2013) | |||
13,167,848 वोट व 1,846 डैलीगेट |
110,423 वोट |
4 वोट |
0 वोट |
2 वोट | |||
अन्य प्रमुख उम्मीदवार | |||||||
जौन केसिक | टेड क्रूज़ | मार्को रूबियो | बेन कार्सन | जैब बुश | जिम गिलमोर | कार्ली फियोरिना | क्रिस क्रिस्टी |
---|---|---|---|---|---|---|---|
69th Governor of Ohio |
43rd Governor of Florida |
68th Governor of Virginia |
55th Governor of New Jersey | ||||
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
W: May 4 4,287,479 votes |
W: May 3 7,811,110 votes |
W: Mar 15 3,514,124 votes |
W: Mar 4 857,009 votes |
W: Feb 20 286,634 votes |
W: Feb 12 18,364 votes |
W: Feb 10 40,577 votes |
W: Feb 10 57,634 votes |
रैन्ड पौल | रिक सैन्टोरम | Mike Huckabee | George Pataki | Lindsey Graham | Bobby Jindal | Scott Walker | Rick Perry |
44th Governor of Arkansas |
53rd Governor of New York |
55th Governor of Louisiana |
45th Governor of Wisconsin |
47th Governor of Texas | |||
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
Campaign |
W: Feb 3 66,781 votes |
W: Feb 3 16,622 votes |
W: Feb 1 51,436 votes |
W: Dec 29, 2015 2,036 votes |
W: Dec 21, 2015 5,666 votes |
W: Nov 17, 2015 222 votes |
W: Sept 21, 2015 0 votes |
W: Sept 11, 2015 0 votes |
कमिशन औन प्रेसिडेन्शियल डिबेट (सीपीडी), एक द्विदलीय गैर-लाभकारी संगठन, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच बहस की मेजबानी करेगा। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बहस में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को संवैधानिक रूप से योग्य होना चाहिए ,चुनावी कॉलेज में गणितीय जीत के लिए पर्याप्त राज्यो के मतपत्र पर उम्मीदवार का नाम होना चाहिए और पांच चयनित राष्ट्रीय राय मतदानो के औसत में कम से कम 15 प्रतिशत समर्थन प्राप्त होना चाहिए।[60]
23 सितंबर, 2015 को राष्ट्रपति बहस की मेजबानी के लिए तीन स्थानों व चुना, और उप राष्ट्रपति बहस के लिए एक चयनित स्थान की घोषणा की गयी।
सन्ख्या. | तिथि | स्थान | शहर,राज्य | |
---|---|---|---|---|
1 |
सितम्बर 26, 2016 | हौटस्ट्रा युनिवर्सिटी |
हेम्पस्टेड,न्यूयौर्क |
|
2 |
अक्टूबर 4, 2016 | लौन्गवुड युनिवर्सिटी | फार्मविल,वरजिनिया | |
3 |
अक्टूबर 9, 2016 | वौशिन्गटन युनिवर्सिटी |
सेन्ट लुयिस,मिज़ूरी | |
4 |
अक्टूबर 19, 2016 | युनिवर्सिटी औ नेवाडा |
लास वेगस,नेवाबा | |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.