साबरमती नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
साबरमती नदी (Sabarmati River) भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर ज़िले में अरावली पर्वतमाला से होता है, और फिर राजस्थान और गुजरात में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहते हुए ३७१ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह अरब सागर की खम्भात की खाड़ी में विलय हो जाती है। नदी की लम्बाई राजस्थान में ४८ किलोमीटर, और गुजरात में ३२३ किलोमीटर है। साबरमती गुजरात की प्रमुख नदी है; इसके तट पर राज्य के अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे प्रमुख नगर बसे हैं, और धरोई बाँध योजना द्वारा साबरमती नदी के जल का प्रयोग गुजरात में सिंचाई और विद्युत् उत्पादन के लिए होता है।[3]
सामान्य तथ्य साबरमती नदी Sabarmati Riverસાબરમતી નદી, स्थान ...
साबरमती नदी Sabarmati River સાબરમતી નદી | |
---|---|
अहमदाबाद, गुजरात में साबरमती नदी | |
साबरमती नदी का जलसम्भर मनचित्र | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | गुजरात, राजस्थान |
नगर | अहमदाबाद, गाँधीनगर |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | अरावली पर्वतमाला |
• स्थान | उदयपुर ज़िला, राजस्थान |
• ऊँचाई | 782 मी॰ (2,566 फीट) |
नदीमुख | खम्भात की खाड़ी |
• स्थान |
गुजरात |
लम्बाई | 371 कि॰मी॰ (231 मील)[1] |
जलसम्भर आकार | 30,680 कि॰मी2 (3.302×1011 वर्ग फुट)[1] |
प्रवाह | |
• औसत | 120 m3/s (4,200 घन फुट/सेकंड) |
प्रवाह | |
• स्थान | अहमदाबाद[2] |
• औसत | 33 m3/s (1,200 घन फुट/सेकंड) |
• न्यूनतम | 0 m3/s (0 घन फुट/सेकंड) |
• अधिकतम | 484 m3/s (17,100 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | वाकल नदी, हरनाव नदी, मधुमती नदी, हाथमती नदी, वात्रक नदी[1] |
• दाएँ | सेइ नदी[1] |
बंद करें