साबाह राज्य
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
साबाह मलेशिया का एक राज्य है। यह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं।[1] साबाह मलेशिया का सबसे पूर्वी राज्य है और यह बोर्नियो द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। दक्षिण में राज्य की सीमा इण्डोनेशिया से लगती हैं और उत्तर में इसकी फ़िलिपीन्स के साथ समुद्री सीमा है। सारावाक के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
बोर्नियो के इस भाग में स्थानीय समुदाय सर्वाधिक हैं, जिनमें कादाज़ान, दुसुन और बाजऊ महत्वपूर्ण हैं और जो अधिकतर ईसाई मत और सर्वात्मवाद के अनुयायी हैं। मलेशिया का भाग बनने के बाद, बहुत से मुस्लिम मलय लोग भी यहाँ आकर बस गये हैं। इसके अलावा, फ़िलिपीन्स का दक्षिणी भाग भी समुद्र के पार समीप ही स्थित है। वहाँ दशकों से गृहयुद्ध की स्थिति होने के कारण वहाँ से भी कई शरणार्थी यहाँ आ गये हैं। हालांकि फ़िलिपीन्स एक ईसाई-बहुसंख्यक देश है, दक्षिणी फ़िलिपीन्स में मुसलिमों की बहुतायत है और यह शराणार्थी भी अधिकतर मुस्लिम हैं। इस अनियंत्रित आप्रवासन से स्थानीय मूल निवासियों का जनसंख्या-प्रतिशत घटता चला गया है और यह यहाँ एक बड़े राजनैतिक व सामाजिक तनाव का कारण बन गया है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.