सारामाती पर्वत
From Wikipedia, the free encyclopedia
सारामाती, जो कभी-कभी सरामाती या सैरामाती भी उच्चारित किया जाता है, भारत के नागालैण्ड राज्य का सबसे ऊँचा पर्वत है। ३,८२६ मीटर लम्बा यह पहाड़ भारत की बर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खड़ा है और उस देश के सगाइंग मण्डल का भी सबसे ऊँचा बिन्दु है। यह नागालैण्ड के ट्वेनसांग शहर के समीप है।[3] सर्दियों में सारामाती पर अक्सर हिमपात होता है और हिम कई सप्ताह तक स्थाई रूप से पहाड़ की चोटी ढके रहता है।[4]
सामान्य तथ्य सारामाती, उच्चतम बिंदु ...
सारामाती | |
---|---|
Saramati | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 3,826 मी॰ (12,552 फीट) [1] |
उदग्रता | 2,885 मी॰ (9,465 फीट) [1] |
एकाकी अवस्थिति | 270 कि॰मी॰ (890,000 फीट) |
सूचीयन | नागालैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत सगाइंग मण्डल का सबसे ऊँचा पर्वत |
निर्देशांक | 25°44′24″N 95°2′15″E [1] |
भूगोल | |
स्थान | भारत–बर्मा सीमा |
मातृ श्रेणी | पटकाई[2] |
बंद करें