Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सिबुआनो (Cebuano), जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया (Bisaya) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २००७ में लगभग २.१ करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।[2]
सिबुआनो | ||
---|---|---|
Cebuano / Bisaya | ||
बोली जाती है | फ़िलीपीन्स | |
कुल बोलने वाले | 2.1 करोड़ (2007 जनगणना में) तगालोग के बाद फ़िलिपीन्ज़ की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा[1] | |
भाषा परिवार | ऑस्ट्रोनीशियाई | |
लेखन प्रणाली | रोमन सिबुआनो ब्रेल बायबयिन (ऐतिहासिक) | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | None | |
ISO 639-2 | ceb | |
ISO 639-3 | ceb | |
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |
सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही "बिसाया" पड़ गया है।[3][4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.