सिर्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
सिर्त (अरबी: سرت), लीबिया का एक शहर है जो सिद्र की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित है। सिर्त त्रिपोली और बेनग़ाज़ी के रास्ते पर दोनो शहरों से बराबर दूरी पर स्थित है। सिर्त की स्थापना एक बस्ती के रूप में बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में इतालवियों ने उस स्थान पर की थी जिस स्थान पर 19 वीं सदी में ओटोमनों ने एक किले का निर्माण किया था।
सामान्य तथ्य सिर्त سرت, देश ...
सिर्त سرت | |
---|---|
सिर्त की मथाबाह अल-मदीना, इमारत | |
उपनाम: अर-रिबात अल-'अमामी (الرباط الأمامي) | |
देश | लीबिया |
जिला | सिर्त |
ऊँचाई | 28 मी (92 फीट) |
जनसंख्या (2010) | |
• कुल | 75,358 |
[1] | |
समय मण्डल | UTC+02:00 |
बंद करें
सिर्त द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक शहर के रूप में विकसित हुआ। सिर्त लीबिया के तानाशाह मुअम्मर अल-गद्दाफी का जन्मस्थान है। यह शहर लीबिया के गृहयुद्ध के दौरान गद्दाफी की वफादार सेनाओं का अंतिम प्रमुख गढ़ बना जहां गद्दाफी 20 अक्टूबर 2011 को विद्रोही बलों के हाथों मारा गया। इस युद्ध के फलस्वरूप सिर्त की अधिकांश इमारते या तो पूरी तरह ध्वस्त हो गयीं या क्षतिग्रस्त हो गयीं।