सुबनसिरी नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुबनसिरी नदी (Subansiri River) भारत के असम व अरुणाचल प्रदेश राज्यों तथा तिब्बत में बहने वाली एक नदी है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की सबसे बड़ी उपनदी है। यह तिब्बत में हिमालय में आरम्भ होती है और पूर्व व दक्षिणपूर्व दिशाओं में बहती हुई भारत में प्रवेश करती है, जहाँ यह असम के लखीमपुर ज़िले में ब्रह्मपुत्र से संगम करती है। सुबनसिरी का पानी ब्रह्मपुत्र में बहने वाले जल का 7.92% मापा गया है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी और निचले सुबनसिरी ज़िलों का नाम इसी नदी पर रखा गया है।[1][2]
सामान्य तथ्य सुबनसिरी नदी Subansiri River, स्थान ...
सुबनसिरी नदी Subansiri River | |
---|---|
भारत के मानचित्र पर सुबनसिरी नदी पूर्वोत्तर में देखी जा सकती है | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश, असम |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | |
• स्थान | पोरोम पर्वत, तिब्बत हिमालय |
• निर्देशांक | 28°03′55.6″N 94°10′30.7″E |
नदीमुख | ब्रह्मपुत्र नदी |
• स्थान |
लखीमपुर ज़िला, असम |
• निर्देशांक |
26°53′24″N 93°54′47″E |
लम्बाई | 442 कि॰मी॰ (275 मील) |
जलसम्भर आकार | 32,640 कि॰मी2 (12,600 वर्ग मील) |
प्रवाह | |
• न्यूनतम | 131 घन मीटर/सैकिंड |
• अधिकतम | 18,799 घन मीटर/सैकिंड |
जलसम्भर लक्षण | |
नदी तंत्र | ब्रह्मपुत्र नदी |
बंद करें