सैफ़ अली ख़ान
हिन्दी फ़िल्म अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।[1] उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया। जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए। अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया। उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया। पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा। जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया।
सैफ़ अली ख़ान | |
---|---|
![]() सैफ़ अली ख़ान 2015 के स्टार डस्ट पुरस्कार के दौरान | |
जन्म |
16 अगस्त 1970 (1970-08-16) (आयु 53) नई दिल्ली, भारत |
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेता, निर्माता |
कार्यकाल | 1992–वर्तमान |
जीवनसाथी |
|
बच्चे | सारा अली ख़ान को मिला कर 4 |
माता-पिता | |
संबंधी |
|
सैफ़ अली ख़ान के बारे मे अधिक जानने के लिए ( कॅरिअर, नेटवर्थ, परिवार और अन्य चीज़े) Archived 2023-07-17 at the वेबैक मशीन
अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्मित और निर्देशित अमेजन प्राइम वीडियो की वेब श्रृंखला तांडव में खान एक राजनेता के रूप में दिखाई दिए।[2][3] वह फातिमा सना शेख और अली फज़ल के साथ 3 डी कॉमेडी-हॉरर भूत पुलिस में भी दिखाई देंगे, जो अपराध कॉमेडी बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी के सामने है।