Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है।[1] सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है।
यह सुझाव दिया जाता है कि इस लेख का सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न में विलय कर दिया जाए। (वार्ता) दिसम्बर 2023 से प्रस्तावित |
देश | भारत |
---|---|
मुख्यालय | नोएडा, उत्तर प्रदेश(भारत) |
प्रोग्रामिंग | |
चित्र प्रारूप |
480आई (एसडी टीवी) 1080आई (एचडी टीवी) |
स्वामित्व | |
स्वामित्व | मल्टीस्क्रीन मीडिया |
बंधु चैनल |
सोनी टीवी सोनी मैक्स २ सोनी सिक्स सोनी मिक्स एएक्सएन एनिमैक्स सोनी पिक्स |
इतिहास | |
आरंभ | 01 सितंबर 2014 |
कड़ियाँ | |
वेबसाइट | आधिकारिक जालपृष्ठ |
उपलब्धता |
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया।[2] यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा।[3] सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध नहीं है।पर उपलब्ध था 1 अप्रैल 2019 को रिमूव हो गया था लेकिन बाद में 2020 में वापस ये डीडी फ्री डिश पर जुड़ गया। और 1 अप्रैल 2022 को डीडी फ्री डिश से रिमूव हो गया है। सोनी पल ने 24 अक्तूबर 2022 को अपने बंधु चैनल के साथ अपने लोगो चित्र और ग्राफिक्स में भी बदलाव किया।
सोनी पल प्रारम्भ में अपने द्वारा निर्मित कार्यक्रम प्रसारित करता था। लेकिन कम टी.आर.पी. की वजह से सेट इंडिया ने इसे सोनी टीवी एवं सब टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रसारित करने वाले फ्री टू एयर चैनल के रूप में परिवर्तित कर दिया। जिसके पश्चात चैंनल की अधिकारी टी.आर.पी. में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ। और वर्तमान में यह हिंदी GEC के सबसे लोकप्रिय टीवी चेनलो में से एक हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.