Loading AI tools
ऑस्ट्रेलिया के 30 वें प्रधानमंत्री विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
स्कॉट जॉन मॉरिसन (जन्म 13 मई 1968) एक ऑस्ट्रेलियाई राजनेता है, वे लिबरल पार्टी के नेता और 24 अगस्त 2018 को ऑस्ट्रेलिया के 30वें प्रधानमंत्री के रूप में चुने गये हैं। वे 2007 से प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे हैं, न्यू साउथ वेल्स में कुक प्रभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 24 अगस्त 2018 | |
शासक | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
---|---|
गवर्नर–जनरल | सर पीटर कॉस्ग्रोव |
डिप्टी | माइकल मैककॉर्मेक |
पूर्व अधिकारी | मैल्कम टर्नबुल |
लिबरल पार्टी के नेता | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 24 अगस्त 2018 | |
डिप्टी | जोश फ्राइडनबर्ग |
पूर्व अधिकारी | मैल्कम टर्नबुल |
ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष | |
कार्यकाल 21 सितम्बर 2015 – 24 अगस्त 2018 | |
प्रधान मंत्री | मैल्कम टर्नबुल |
पूर्व अधिकारी | जो हॉकी |
उत्तराधिकारी | जोश फ्राइडनबर्ग |
सामाजिक सेवाओं के मंत्री | |
कार्यकाल 23 दिसम्बर 2014 – 21 सितम्बर 2015 | |
प्रधान मंत्री | टोनी एबॉट मैल्कम टर्नबुल |
पूर्व अधिकारी | केविन एंड्रयूज |
उत्तराधिकारी | क्रिस्चेन पोर्टर |
आप्रवासन और सीमा संरक्षण मंत्री | |
कार्यकाल 18 सितम्बर 2013 – 23 दिसम्बर 2014 | |
प्रधान मंत्री | टोनी एबॉट |
पूर्व अधिकारी | टोनी बर्क |
उत्तराधिकारी | पीटर डटन |
सांसद कुक | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 24 नवम्बर 2007 | |
पूर्व अधिकारी | ब्रूस बेयरड |
जन्म | 13 मई 1968 वेवरले, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया |
राजनैतिक पार्टी | लिबरल |
अन्य राजनैतिक सहबद्धताएं |
गठबंधन |
जीवन संगी | जेनी वॉरेन |
संतान | 2 |
विद्या अर्जन | न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी (बी.एससी.) |
वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाईट |
मॉरिसन का जन्म सिडनी में हुआ था और उन्होंने न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से आर्थिक भूगोल का अध्ययन किया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, मॉरिसन 1998 से 2000 तक न्यूजीलैंड के टूरिज्म और स्पोर्ट के निदेशक और 2004 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया पर्यटन के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर चुके है। वे 2000 से 2004 तक न्यू साउथ वेल्स लिबरल पार्टी के राज्य निदेशक भी थे। मॉरिसन पहली बार 2007 के संघीय चुनाव में प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। 2010 के चुनाव के बाद उन्हें विपक्षी मोर्चे पर नियुक्त किया गया था।
2013 के चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद, मॉरिसन को एबॉट सरकार में आप्रवासन और सीमा संरक्षण मंत्री नियुक्त किया गया था।[1] इस पद में रहते हुए, उन पर गठबंधन की प्रमुख नीतियों में से एक संप्रभु सीमा अभियान को लागू करने की जिम्मेदार थी। दिसंबर 2014 में मंत्रीमंडल में फेरबदल होने के बाद, मॉरिसन को सामाजिक सेवाओं का मंत्री बनाया गया।[2] सितंबर 2015 में जब मैल्कम टर्नबुल ने टोनी एबॉट को प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिस्थापित किया तब मॉरिसन को कोषाध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया।[3]
अगस्त 2018 में, पार्टी के रूढ़िवादी पक्ष में फैले असंतोष के बाद पीटर डटन ने लिबरल पार्टी के नेतृत्व के लिए टर्नबुल को चुनौती दी। टर्नबुल ने नेतृत्व के लिये हुए मतदान में डटन को हरा दिया, लेकिन तनाव बना रहा और पार्टी ने दूसरी बाद मतदान कराने के पक्ष में फैसला किया; इस बार टर्नबुल उम्मीदवार बनने से पीछे हट गये। दूसरे मतदान में, मॉरिसन एक समझौता उम्मीदवार के रूप में उभरे, उन्होंने ड्यूटन और जूली बिशप को पराजित कर लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बनने के लिए चुने गये।[4] 24 अगस्त की संध्या को उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।[5]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.