Loading AI tools
स्कॉटलैंड की गोईडेलिक केल्टिक भाषा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
स्कॉटिश गैलिक, जिसे कभी कभी गैलिक Gàidhlig भी कहा जाता है ([ˈkaːlikʲ] ( सुनें)), एक सेल्टिक भाषा है जिसका प्रारंभ स्कॉटलैंड में हुआ। सेल्टिक भाषा की शाखा गोएडलिक भाषाओं में से एक गैलिक का उद्भव आयरिश भाषा की ही तरह मध्य आयरिश से हुआ।
स्कॉटिश गैलिक | ||||
---|---|---|---|---|
Gàidhlig | ||||
उच्चारण | [ˈkaːlikʲ] | |||
बोलने का स्थान | यूनाइटेड किंगडम | |||
तिथि / काल | 2011 | |||
क्षेत्र | स्कॉटलैंड; केप ब्रेटन द्वीप, नोवा स्कॉटिया कनाडा में | |||
मातृभाषी वक्ता | 57,000 स्कॉटलैंड में | |||
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
| |||
लिपि | स्कॉटिश गैलिक वर्णमाला | |||
मान्य अल्पसंख्यक भाषा |
यूनाइटेड किंगडम (स्कॉटलैंड) कनाडा | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-1 | gd | |||
आइएसओ 639-2 | gla | |||
आइएसओ 639-3 | gla | |||
भाषावेधशाला | 50-AAA | |||
चित्र:File:1891 Scotland Languages.jpg 1891 के स्कॉटलैंड में अंग्रेजी व गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
चित्र:File:ScotlandGaelic2001.gif 2001 के स्कॉटलैंड में गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
| ||||
1891 के स्कॉटलैंड में अंग्रेजी व गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
2001 के स्कॉटलैंड में गैलिक वक्ताओं की स्थिति। |
यूनाइटेड किंगडम के २०११ की जनगणना के अनुसार कुल ५७,३७५ स्कॉटिस लोग (१.१%) उस वक्त तक स्कॉटिश गैलिक भाषा बोल सकते थे। जनगणना के नतीजों के अनुसार २००१ के बाद से गैलिक भाषा बोलने वालों की संख्या में १२७५ वक्ताओं की कमी आई है। ८७०५६ लोगों ने गैलिक से संबंधित किसी भी तरह का ज्ञान होने की बात कही जो कि २००१ के ९३२८२ के आंकणों से ६२२६ कम है।[1] इस कमी के बावजूद इस भाषा को बचाने का कार्य जारी है और २० वर्ष से कम आयु के गैलिक बोलने वाले वक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है।[2]
मानक स्कॉटिश गैलिक वाक्य | आयरिश भाषा में | मैंक्स गैलिक में | अपरिष्कृत अंग्रेजी अनुवाद |
---|---|---|---|
Fàilte | Fáilte | Failt | Welcome |
Halò | Haileo or Haigh or Dia dhuit (trad., lit.: "God be with you") | Hello | Hello |
Latha math | Lá maith | Laa mie | Good day |
Ciamar a tha thu? | Conas atá tú? (Cén chaoi a bhfuil tú? in Connacht or Cad é mar atá tú? in Ulster) | Kys t'ou? | How are you? |
Ciamar a tha sibh? | Conas atá sibh? (Cén chaoi a bhfuil sibh? in Connacht or Caidé mar atá sibh? in Ulster) | Kys ta shiu? | How are you? (plural, singular formal) |
Madainn mhath (Mochthrath mhath in Eastern Perthshire)[3] | Maidin mhaith | Moghrey mie | Good morning |
Feasgar math | Trathnóna maith | Fastyr mie | Good afternoon |
Oidhche mhath | Oíche mhaith | Oie vie | Good night |
Tapadh leat (gun robh math agad in most of Argyll)[4] | Go raibh maith agat | Gura mie ayd | Thank you (singular, informal) |
Tapadh leibh (Gu robh math agaibh in Argyll) | Go raibh maith agaibh | Gura mie eu | Thank you (plural, formal) |
Dè an t-ainm a tha ort? | Cad é an t-ainm atá ort? or Cad is ainm duit? | Cre'n ennym t'ort? | What is your name? |
Dè an t-ainm a tha oirbh? | Cad é an t-ainm atá oraibh? or Cad is ainm daoibh? | Cre'n ennym t'erriu? | What is your name? (formal) |
Is mise..., Mise... | Is mise..., Mise... | Mish... | I am... |
Slàn leat | Slán leat | Slane lhiat | Goodbye (singular, informal) |
Slàn leibh | Slán libh | Slane lhiu | Goodbye (plural, formal) |
Dè a tha seo? | Cad é seo? | Cred ta shoh?, Cre ta shoh? | What is this? |
Slàinte | Sláinte | Slaynt | "health" (used as a toast [cf. English "cheers"] when drinking) |
स्कॉटिश क़्वालिफ़िकेशन ऐथॉऱिटी गैलिक भाषा के लिये दो तरह की परीक्षाएँ आयोजित करती है। एक नौसिखियों के लिये जो किसी भी अन्य मानक आधुनिक विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम की तरह होती है व दूसरा मूल वक्ताओं के लिए जो कि अंग्रेजी भाषा के पाठ्यक्रम की तरह होती है।
An Comunn Gàidhealach मौखिक गैलिक के लिये परीक्षा लेती है और उत्तीर्ण करने वालों को काँस्य, चाँदी व स्वर्ण कार्ड जारी करती है। इसके पाठ्यक्रम के बारे में विस्तारित जानकारी इसके An Comunn की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालाँकि इन प्रमाणपत्र रखने वालों को हर जगह स्कॉटिश गैलिक का ज्ञाता नहीं मान लिया जाता है, लेकिन फिर भी कई संस्थाओं में इन्हें प्राथमिकता मिलती है।
तमाम स्कॉटिश और आयरिश विश्वविद्यालय गैलिक भाषा में पूर्णकालिक पाठयक्रम उपलब्ध कराते हैं साथ ही गैलिक भाषा (सेल्टिक भाषा विषय) में स्नातक के पाठयक्रम भी उपलब्ध कराते हैं। नोवा स्कॉटिया, कनाडा में स्थित सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर विश्वविद्यालय, गैलिक कॉलेज़ ऑफ सेल्टिक ऑर्ट्स & क्राफ़्ट्स, केप ब्रेटन विश्वविद्यालय, हाईलैंड्स & आइलैंड्स विश्वविद्यालय, मॉस्को का मॉस्को विश्वविद्यालय जैसे तमाम विद्यालय गैलिक भाषा के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.