![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1d/Harriet_Tubman.jpg/640px-Harriet_Tubman.jpg&w=640&q=50)
हेरियट टूबमेन
From Wikipedia, the free encyclopedia
हेरियट टूबमेन (अँग्रेजी:Harriet Tubman, जन्म:1822, मृत्यु: 10 मार्च, 1913), अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली एक विख्यात अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थी। 20 अप्रैल, 2016 को अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली इस महिला की तस्वीर को 20 डॉलर के नोट पर मुद्रित करने की घोषणा की। वे किसी अमेरिकी नोट पर स्थान पाने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी हस्ती हैं। अब नए 20 डॉलर के नोट पर व्हाइट हाउस तथा पूर्व राष्ट्रपति एण्ड्रयू जैक्सन की तस्वीर को मुख-पृष्ठ से हटाकर पीछे कर दिया गया है तथा मुख-पृष्ठ पर हेरियट टूबमेन की तस्वीर रखी गयी है।[1][2][3][4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1d/Harriet_Tubman.jpg/640px-Harriet_Tubman.jpg)