विश्व में बौद्ध धर्म
बौद्ध धर्म एक धर्म है / From Wikipedia, the free encyclopedia
बौद्ध धम्म विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है। विश्व में बौद्ध धम्म के अनुयायियों की संख्या 45 करोड़ से लेकर 50 करोड़ (विश्व की जनसंख्या में 7%) बताई जाती है।[4] बौद्ध धम्म यह दुनिया का पहला विश्व धम्म है। इस बौद्ध धम्म का उदय भारत में हुआ।। जो अपने जन्मस्थान से निकलकर विश्व में दूर दूर तक फैला। विश्व के सभी महाद्विपों में बौद्ध धम्म के अनुयायी रहते हैं।
सामान्य तथ्य कुल जनसंख्या, विशेष निवासक्षेत्र ...
कुल जनसंख्या | |
---|---|
'48,98,07,761 – 69,08,47,214 – 7.342% – 10.356% (2007)[1][2] <br [3] | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
दक्षिण एशिया, पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया में बहुसंख्यक, ऑस्ट्रेलिया और रूस के कुछ क्षेत्रों में, अल्पसंख्यक दुनिया भर में | |
भाषाएँ | |
व्यापक रूप से चीनी, अंग्रेजी और अपनी प्रादेशिक भाषाएँ | |
धर्म | |
धम्मचक्र |
बंद करें
सामान्य तथ्य चार मुख्य स्थल, चार अन्य स्थल ...
तीर्थ यात्रा बौद्ध धार्मिक स्थल |
चार मुख्य स्थल |
---|
लुंबिनी · बोध गया सारनाथ · कुशीनगर |
चार अन्य स्थल |
श्रावस्ती · राजगीर सनकिस्सा · वैशाली |
अन्य स्थल |
पटना · गया कौशांबी · मथुरा कपिलवस्तु · देवदह केसरिया · पावा नालंदा · वाराणसी |
बाद के स्थल |
साँची · रत्नागिरी एल्लोरा · अजंता भरहुत · दीक्षाभूमि |
बंद करें
भारत में इस विश्व धम्म का उदय हुआ था। इसके प्रवर्तक पूर्व बुद्ध तथा गौतम बुद्ध (ईसवी पूर्व ५६३ - ईसवी पूर्व ४८३) थे। २०१० में 15 अरब से 20 करोड़ जनसंख्या के साथ चीन बौद्धों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। चीन की कुल आबादी में से लगभग 20 कारोड़ लोग बौद्ध अनुयायी है। ज्यादातर चीनी बौद्ध महायान सम्प्रदाय के अनुयायी है। दुनिया की ६८% बौद्ध आबादी चीन में रहती है।