छत्तीसगढ़
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इसका गठन १ नवंबर २००० को हुआ था और यह भारत का २६वाँ राज्य है। पहले यह मध्य प्रदेश के अंतर्गत था। कहते है कि किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। किंतु गढ़ों की संख्या में वृद्धि हो जाने पर भी नाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(माँ) का दर्जा दिया गया है।[6]भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केंद्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मंदिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। एक संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है।[7]छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है।[8]
छत्तीसगढ़ | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से, बाएँ से दाएँ: जगदलपुर में चित्रकोट सिरपुर स्थापत्य समूह, महानदी, चैतुरगढ़, नवा रायपुर, भोरमदेव मंदिर, अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य, बस्तर का दशहरा और सतरेंगा जलाशय
| |
गान: "अर्पा पैरी के धार"[1][2] (अरपा और पैरी की धाराएँ)) | |
भारत में छत्तीसगढ़ का स्थान | |
निर्देशांक (छत्तीसगढ़): 21.25°N 81.60°E / 21.25; 81.60 | |
देश | भारत |
गठन | 1 नवंबर 2000† |
राजधानी | रायपुर |
सबसे बड़े शहर | रायपुर |
जिले | : 33 जिले (छत्तीसगढ़ के जिले) |
शासन | |
• सभा | छत्तीसगढ़ सरकार |
• राज्यपाल | विश्व भूषण हरिचंदन |
• मुख्यमंत्री | विष्णु देव साय (भाजपा) |
• विधानमंडल | एकसदनीय (90+1 सीटें) |
• संसदीय क्षेत्र | |
• उच्च न्यायालय | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर |
क्षेत्र[3] | 135192 किमी2 (52,198 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 9वाँ |
जनसंख्या (2020)[4] | |
• कुल | 2,94,36,233 |
• दर्जा | 17वाँ |
• घनत्व | 220 किमी2 (560 वर्गमील) |
भाषाएँ | |
• राजभाषा | छत्तीसगढ़ी और हिंदी |
• क्षेत्रीय | छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हिंदी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-CT |
मानव विकास सूचकांक | 0.613 (medium) |
माविसू रैंक | 31वाँ (2017) |
साक्षरता | 77.3% (2017) [5] |
वेबसाइट | cgstate |