मुंशी घाट
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुंशी घाट उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर स्थित एक घाट है।[1] इसका निर्माण वर्ष 1812 में श्रीधर नारायण मुंशी ने कराया था जो नागपुर राज्य के वित्त मंत्री थे। उन्हीं के नाम पर इसका नाम "मुंशी घाट" पड़ा। वर्ष 1915 में दरभंगा (बिहार) के राजा कामेश्वर सिंह गौतम बहादुर ने इस घाट को खरीदा और इसका विस्तार कराया। विस्तार के बाद यह दरभंगा घाट के रूप में भी जाना जाने लगा। घाट के महल, राम जानकी मंदिर, नारायण स्वामी मंदिर, शिव मंदिर आस्था के केंद्र माने जाते है।[2]
सामान्य तथ्य मुंशी घाट, धर्म संबंधी जानकारी ...
मुंशी घाट | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
अवस्थिति जानकारी | |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 25°18′20.475″N 83°0′35.68″E |
बंद करें