कूगर
परिवार की बड़ी बिल्ली फेलिडै अमेरिका के मूल निवासी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कूगर (cougar) या पूमा या प्यूमा (puma) या पर्वतीय सिंह (mountain lion) फ़ेलिडाए कुल का एक शिकारी मांसाहारी जानवर है जो उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। यह सुदूर उत्तर में कनाडा के यूकोन इलाक़े से हज़ारों मील दूर दक्षिणी अमेरिका की एन्डीज़ पर्वत शृंखला तक विस्तृत है और पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़्येर) में किसी में अन्य जंगली जानवर से बड़ा निवास क्षेत्र रखता है। कूगर आदत से एक अकेले रहना वाला और रात को सक्रीय रहने वाला प्राणी है। हालाँकि लोक-विश्वास में रंग-रूप के कारण इसे सिंह से मिलता-जुलता समझा जाता है, वास्तव में आनुवंशिकी (जेनेटिक) नज़रिए से यह सिंहों से ज़्यादा चीते और साधारण पालतू बिल्ली से सम्बंधित है।[2] पहाड़ी शेर या प्यूमा अपनी असाधारण लम्बी छलाँग के लिये जाना जाता है। प्यूमा बड़ी बिल्लियों में गिना जाता है क्योंकि नर प्यूमा लगभग 8 फीट तक लम्बा होता है और इनका वजन 75 किग्रा तक होता है।
कूगर या पूमा Cougar | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
कुल: | फ़ेलिडाए (Felidae) |
वंश: | पूमा (Puma) |
जाति: | पूमा कोनकलर Puma concolor |
द्विपद नाम | |
Puma concolor (लीनियस, 1771) | |
उपजातियाँ | |
| |
कूगर का विस्तार |