पुष्कर झील

भारत में स्तिथ एक झील। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

पुष्कर झीलmap

पुष्कर झील या पुष्कर सरोवर (संस्कृत: पुष्कर-सरोवर) जो कि राजस्थान राज्य के अजमेर ज़िले के पुष्कर कस्बे में स्थित एक पवित्र हिन्दुओं की झील है। इस प्रकार हिन्दुओं के अनुसार यह एक तीर्थ है। पौराणिक दृष्टिकोण से इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा जी ने करवाया था इस कारण झील के निकट ब्रह्मा जी का मन्दिर भी बनाया गया है।

सामान्य तथ्य पुष्कर झील, स्थान ...
पुष्कर झील
Thumb
स्थानपुष्कर, अजमेर ,राजस्थान
निर्देशांक26°29′14″N 74°33′15″E
झील प्रकारप्राकृतिक क्रेटर झील
मुख्य अन्तर्वाहलूणी नदी
मुख्य बहिर्वाहलूणी नदी
जलसम्भर22 कि॰मी2 (240,000,000 वर्ग फुट)
द्रोणी देशभारत
सतही क्षेत्रफल22 कि॰मी2 (240,000,000 वर्ग फुट)
औसत गहराई8 मी॰ (26 फीट)
अधिकतम गहराई10 मी॰ (33 फीट)
जल आयतन790,000 घन मीटर (28,000,000 घन फुट)
सतही ऊँचाई530 मी॰ (1,740 फीट)
बस्तियाँपुष्कर
बंद करें

पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा (अक्टूबर -नवम्बर) माह में पुष्कर मेला भरता है जहां पर हज़ारों की तादाद में तीर्थयात्री आते है तथा स्नान करते है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने पर त्वचा के सारे रोग दूर हो जाते है और त्वचा साफ सुथरी हो जाती है।

झील के आसपास लगभग ५०० हिन्दू मन्दिर स्थित है। झील राजस्थान के अजमेर नगर से 11 किमी उत्तर में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पुष्कर झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था। इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म व गव घाट महत्त्वपूर्ण हैं। प्राचीनकाल से लोग यहाँ पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एकत्रित हो भगवान ब्रह्मा की पूजा उपासना करते हैं। पुष्कर में आने वाले लोग अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं।

भूगोल

Thumb
पहाड़ी से लिया गया पुष्कर शहर तथा झील का चित्र

पुष्कर झील जो कि राजस्थान के अजमेर ज़िले के पुष्कर कस्बे में स्थित है पवित्र झील है , यह अरावली पर्वतमाला की श्रेणी में आती है जो (नाग पर्वत) के नाम से जानी जाती है। [1][2][2][3]

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.