बांग्लादेश
दक्षिण एशिया में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला: গণপ্রজাতন্ত্রী বাংলাদেশ; "गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण एशिया का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलतीं हैं;[14] दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम बंग (বঙ্গ) या बांग्ला (বাংলা) है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे 'पूर्वी पाकिस्तान' के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया।[15]
Bangladesh | |
---|---|
राष्ट्रगान: "आमार सोनार बांग्ला" ([[error: bn not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help) भाषा|error: bn not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help)]]) "मेरा सुनहरा बंगाल" | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | ढाका 23°45′50″N 90°23′20″E |
राजभाषा और राष्ट्रभाषा | बंगाली[4] |
नृजातीय समूह (२०११[5]) | |
धर्म (२०११[6]) |
|
निवासीनाम | बांग्लादेशी |
सरकार | एकात्मक प्रभावशाली दलीय संसदीय गणराज्य |
मोहम्मद शहाबुद्दीन | |
शेख़ हसीना | |
• अध्यक्ष | शिरिन शर्मीन चौधरी |
हसन फैज सिद्दीकी | |
विधानमंडल | जातीय संसद |
पाकिस्तान से | |
२६ मार्च १९७१ | |
१६ दिसंबर १९७१ | |
• संविधान | १६ दिसंबर १९७२ |
क्षेत्रफल | |
• कुल | [convert: invalid number] ९२वाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | ६.४ |
• स्थलक्षेत्र | १३०,१७० वर्ग किलोमीटर[8] |
• जलक्षेत्र | १८,२९० वर्ग किलोमीटर[8] |
जनसंख्या | |
• 2016 आकलन | 162,951,560[9] (८वाँ) |
• २०११ जनगणना | १४९,७७२,३६४[10] (८वाँ) |
• जनघनत्व | [convert: invalid number] (७वाँ) |
जीडीपी (पीपीपी) | २०२१ प्राक्कलन |
• कुल | $९६६.४८५ बिलियन[11] (३१वाँ) |
• प्रति व्यक्ति | $५,८१२[11] (१३०वाँ) |
जीडीपी (सांकेतिक) | २०२१ प्राक्कलन |
• कुल | $३५२.९०८ बिलियन[11] (३७वाँ) |
• प्रति व्यक्ति | $२,१२२[11] (१४९वाँ) |
गिनी (२०१८) | ३९.५[12] Error: Invalid Gini value |
HDI (२०१९) | ०.६३२[13] Error: Invalid HDI value · १३३ |
मुद्रा | टाका (৳) (बीडीटी (BDT)) |
समय मंडल | UTC+६ (बीएसटी (BST)) |
UTC+६ (मनाया नहीं जाता) | |
दिनांक प्रारूप | दद-मम-सससस आम युग |
Mains electricity | २२० V AC ५० Hz |
वाहन चलते हैं | बाऐं |
दूरभाष कोड | +८८० |
ISO 3166 कोड | BD |
इंटरनेट टीएलडी | .bd .বাংলা |
इस लेख में special characters शामिल हैं। बिना उचित समर्थन के, आपको के बजाए, प्रश्नचिह्न, डिब्बे, या अन्य चिह्न दिख सकते हैं। |
बांग्लादेश विश्व में आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी 16.4 करोड़ से अधिक है। भू-क्षेत्रफल के मामले में, बांग्लादेश 92 वें स्थान पर है, जिसकी लम्बाई 148,460 वर्ग किलोमीटर (57,320 वर्ग मील) है, जो इसे सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक बनाता है। बंगाली, बांग्लादेश की कुल आबादी का 98% हिस्सा बनाते हैं, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक सजातीय राज्यों में से एक बनाता है।[16][17] बांग्लादेश की बड़ी मुस्लिम आबादी इसे तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम-बहुल देश बनाती है।[18] बंग्लादेश के संविधान ने इस्लाम को राज्य पन्थ के रूप में स्थापित करते हुए बांग्लादेश को एक पन्थनिरपेक्ष राज्य घोषित करता है।
पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किलोमीटर (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ।[19] स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में १३ राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में ९३वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान ४था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था,सार्क(saarc)और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।[20][21] जय बांग्ला (জয় বাংলা) बांग्लादेश का जातीय स्लोगाण है।