![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/00/Basra_collage.png/640px-Basra_collage.png&w=640&q=50)
बसरा
From Wikipedia, the free encyclopedia
बसरा इराक का तीसरा सबसे बड़ा नगर एवं महत्वपूर्ण बंदरगाह है। यह बसरा प्रान्त की राजधानी और इराक की आर्थिक राजधानी भी है। [3] फारस की खाड़ी से 75 मील दूर तथा बगदाद से 280 मील दूर दक्षिण-पूर्वी भाग में दज़ला और फरात नदियों के मुहाने पर बसा हुआ है। स्थिति - 30 डिग्री 30मिनट उत्तरी अक्षांश तथा तथा 47 डिग्री 50 मिनट पूर्वी देशान्तर। 2012 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 2.5 मिलियन थी।[2]
सामान्य तथ्य बसरा البَصرة, देश ...
बसरा البَصرة | |
---|---|
शहर | |
![]() बसरा शहर | |
उपनाम: पूरब का वेनिस[1] | |
निर्देशांक: 30°30′N 47°49′E | |
देश | ![]() |
प्रशासनिक | बसरा राज्यपाल |
स्थापना | 636 ईश्वी |
शासन | |
• प्रणाली | मेयर-काउंसिल |
• महापौर | असद अल ईदानी |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 50-75 किमी2 (21 वर्गमील) |
• महानगर | 181 किमी2 (70 वर्गमील) |
ऊँचाई | 5 मी (16 फीट) |
जनसंख्या (2017)[2] | |
• शहर | 21,50,000 |
• महानगर | 28,50,000 |
समय मण्डल | +3 जीएमटी |
दूरभाष कोड | (+964) 40 |
वेबसाइट | http://www.basra.gov.iq/ |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/55/Basra-Shatt-Al-Arab.jpg/320px-Basra-Shatt-Al-Arab.jpg)
बसरा से देश की 90 प्रतिशत वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। यहाँ से ऊन, कपास, खजूर, तेल, गोंद, गलीचे तथा जानवर निर्यात किए जाते हैं। जनसंख्या में अधिकांश अरब, यहूदी, अमरीकी, ईरानी तथा भारतीय हैं।