ब्राह्मण-ग्रन्थ
वेद मन्त्रों की व्याख्या करने वाले ग्रन्थ / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्राह्मण जाति आदि के लिये देखें: पुरोहित।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "ब्राह्मण-ग्रन्थ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
वेदोक्त ब्राह्मणादि कर्मकांड लिए देखें: कल्प (वेदांग)।
वेदों का गद्य में व्याख्या वाला खण्ड ब्राह्मण कहलाता है। वरीयता के क्रम में ब्राह्मण, वैदिक वाङ्मय का दूसरा भाग है। इसमें गद्य रूप में देवताओं की तथा यज्ञ की व्याख्या की गयी है और मन्त्रों पर भाष्य भी दिया गया है। इनकी भाषा वैदिक संस्कृत है। चारों वेदों का एक या एक से अधिक ब्राह्मण हैं (हर वेद की अपनी अलग-अलग शाखा है)। आज जो ब्राह्मण उपलब्ध हैं वे निम्नलिखित हैं-
- ऋग्वेद :
- ऐतरेयब्राह्मण-(शैशिरीयशाकलशाखा)
- कौषीतकि-(या शांखायन) ब्राह्मण (बाष्कल शाखा)
- सामवेद :
- प्रौढ(पंचविंश) ब्राह्मण
- षडविंश ब्राह्मण
- आर्षेय ब्राह्मण
- मन्त्र (या छान्दिग्य) ब्राह्मण
- जैमिनीय (या तावलकर) ब्राह्मण
- यजुर्वेद
- शुक्ल यजुर्वेद :
- शतपथब्राह्मण-(माध्यन्दिनीय वाजसनेयि शाखा)
- शतपथब्राह्मण-(काण्व वाजसनेयि शाखा)
- कृष्णयजुर्वेद :
- तैत्तिरीयब्राह्मण
- मैत्रायणीब्राह्मण
- कठब्राह्मण
- कपिष्ठलब्राह्मण
- शुक्ल यजुर्वेद :
- अथर्ववेद :
- गोपथब्राह्मण (पिप्पलाद शाखा)