वसुदेव
भगवान कृष्ण के पिता व यादव शासक / From Wikipedia, the free encyclopedia
वसुदेव (अंग्रेज़ी: Vasudeva) विष्णु के आठवें अवतार, कृष्ण और उनके भाई बलराम और सुभद्रा के पिता थे। वह एक गोप (यादव) राजकुमार थे। वे महान यादव राजा शूरसेन के पुत्र थे। वह नंद बाबा के भाई थे, जिनके यहां कृष्ण का लालन पालन हुआ था। उनकी बहन कुंती का विवाह पांडु से हुआ था।[1][2][3][4] वसुदेव के नाम पर ही कृष्ण को 'वासुदेव' (अर्थात् 'वसुदेव के पुत्र') कहते हैं। वसुदेव के जन्म के समय देवताओं ने आनक और दुंदुभि बजाई थी जिससे इनका एक नाम 'आनकदुंदुभि' भी पड़ा। वसुदेव ने स्यमंतपंचक क्षेत्र में अश्वमेध यज्ञ किया था। कृष्ण की मृत्यु से उद्विग्न होकर इन्होंने प्रभास क्षेत्र में देह त्याग किया।
हरिवंश पुराण के अनुसार, वसुदेव और नंद, चचेरे भाई थे। और गोकुल के क्षत्रिय (यादव) प्रमुख थे।[5]