Loading AI tools
पार्श्वगायिका विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिन्दी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल,तेलुगु और भोजपुरी में भी गाने गाए हैं।
श्रेया घोषाल | |
---|---|
पृष्ठभूमि | |
जन्म नाम | श्रेया घोषाल |
जन्म | 12 मार्च 1984[1] |
मूलस्थान | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत[2] |
विधायें | फिल्मी, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, ग़ज़ल |
पेशा | गायक |
वाद्ययंत्र | वोकल्स |
सक्रियता वर्ष | 1998–वर्तमान |
लेबल | Sagarika |
श्रेया घोषाल का जन्म एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ। वे राजस्थान, कोटा के पास एक छोटे-से कस्बे रावतभाटा में पली-बढ़ीं. वे एक बहुत ही पढ़े-लिखे परिवार से हैं। उनके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र इंजीनियर के रूप में भारतीय नाभिकीय ऊर्जा निगम के लिए काम करते हैं, जबकि उनकी माँ साहित्य की स्नातकोत्तर छात्रा हैं।
चार साल की उम्र से घोषाल ने हारमोनियम पर अपनी मां के साथ संगत किया। उनके माता-पिता ने उन्हें कोटा में महेशचन्द्र शर्मा के पास हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत् शिक्षा के लिए भेजा.[3]
बच्ची के रूप में ज़ी टीवी पर सा रे गा मा (अब सा रे गा मा पा) की चिल्ड्रेन स्पेशल एपीसोड की प्रतियोगिता का खिताब उन्होंने जीता। उस समय आज के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी। कल्याणजी, जो प्रतियोगिता के निर्णायक थे, ने उनके माता-पिता को मुम्बई आने के लिए मनाया।[4] उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुम्बई की मुक्त भिडे से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा। [3]
रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेण्ट्रल स्कूल (AECS) और अणुशक्तिनगर (मुम्बई) में उन्होंने पढ़ाई की। स्नातक के लिए उन्होंने SIES कॉलेज के कला संकाय में दाखिला लिया।
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर तब खींचा जब उन्होंने सा रे गा मा पा में दूसरी बार भाग लिया, इस समय वे व्यस्कों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही थीं। साल 2000 में, उन्होंने अपनी फिल्म देवदास में मुख्य महिला किरदार पारो, जिस किरदार को ऐश्वर्या राय को निभाना था, की आवाज के लिए मौका देने का प्रस्ताव रखा। फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पाँच गाने गाए. दुनिया भर के फिल्मी दर्शकों ने एश्वर्या राय पर फिल्माया गया, घोषाल का गाना सुना और बहुत ही जल्द वे बॉलीवुड में अलका याज्ञिक, सुनिधि चौहान, साधना सरगम और कविता कृष्णमूर्ति के साथ चोटी की पार्श्व गायिक बन गयीं। इस गीत ने उन्हें उस साल का सर्वश्रेष्ठ गायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया। साथ ही उभरती प्रतिभाओं के लिए दिया जानेवाला आर॰ डी॰ बर्मन पुरस्कार भी उन्हें उसी पुरस्कार समारोह में दिया गया।
देवदास के बाद, ए. आर. रहमान, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया, मणि शर्मा, एम. एम. किरावनी, नदीम-श्रवण, शंकर-एहसान-लॉयल, प्रीतम, विशाल-शेखर, हंसलेखा, मनो मूर्ति, गुरुकिरण, इल्लया राजा, युवन शंकर राजा और हैरीज जयराज समेत बहुत सारे संगीत निर्देशकों के निर्देशन में बहुत सारी अभिनेत्रियों के लिए गाती रही हैं। उन्होंने उत्तर और दक्षिण फिल्म उद्योगों के लिए बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं। भूल-भुलैया के ‘मेरे ढोलना’ गीत के लिए भी उन्हें बहुत वाहवाही मिली।
आज घोषाल उद्योग की एक प्रतिष्ठित गायिका हैं और उन्होंने हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मेइती, मराठी और भोजपुरी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। अमूल स्टार वॉयज ऑफ़ इण्डिया छोटे उस्ताद संगीत कार्यक्रम में भी वे निर्णायक के रूप में आयीं। उन्होंने बहुत सारे भारतीय टीवी धारावाहिकों के लिए शीर्षक गीत भी गाया.
घोषाल ने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली है और वे साहित्य में एम. ए. करने की तैयारी कर रही हैं।[तथ्य वांछित] वे पश्चिमी संगीत में सिंफॉनी और इंस्ट्रूलमेंटल का आनन्द लेती हैं और उनका पसनृदीदा ग्रुप ABBA है। लेकिन भारतीय संगीत निश्चित रूप से उनकी आत्मा है। उनकी आवाज का गठन इस तरह का है कि रूमानी गीत उस पर फबता है और आवाज को वे बखूबी पेश कर सकती हैं (इसकी बहुत ही उम्दा मिसाल जिस्म का "जादू है नशा है" है). देवदास के अलावा, जिस्म, साया, इंतेहां, आउट ऑफ कंट्रोल, खाकी, मुन्नाभाई MBBS, धूम, कुछ कहा आपने, अरमान, देश देवी, मुझे मेरी कमस, LOC कारगिल, एतबार, क्रिश, पुलिस फोर्स, लगे रहो मुन्नाभाई, गुरु, बिग B, सागर एलियाज जैकी रिलोडेड से लेकर हाल की ब्लू, कुर्बान, गजनी, रब ने बना दी जोड़ी, 3 इडियट्स,P.K वगैरह के लिए उन्होंने गाने गाए. 2007 में उनके गाए गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का आइफा (IIFA) 2008 में उनका नाम पांच में से चार नामांकनों में आया। सर्वश्रेष्ठ गायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 2009 जीता और सिंह इज किंग में प्रीतम का गाना ‘तेरी ओर’ के लिए उन्होंने आइफा (IIFA) 2009 जीता। वे हिन्दी फिल्म उद्योगों की अकेली ऐसी गायिका हैं, जिन्हें 25 वर्ष की उम्र में ही तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। मलयालम में फिल्म "नीलातमारा" का उनका गाया ताजा गाना अनुरागा विलोचन्नई सुपर हिट है। [तथ्य वांछित]
म्युजिक का महामुकाबला कार्यक्रम में श्रेया’ज सुपरस्टार टीम के लिए श्रेया घोषाल टीम कप्तान, निर्णायक और परामर्शदाता हैं।
नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स
फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स
फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स साउथ
आइफा (IIFA) अवॉर्ड्स
ज़ी सिने अवॉर्ड्स
*2016: ज़ी सिने अवॉर्ड बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर - मोहे रंग दो लाल (बाजीराव मस्तानी)
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स
अन्य अवॉर्ड्स
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.