शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
ट्राइटन (उपग्रह)
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
ट्राइटन सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण (नॅप्टयून) का सबसे बड़ा उपग्रह है और हमारे सौर मण्डल के सारे चंद्रमाओं में से सातवा सब से बड़ा चन्द्रमा है। अगर वरुण के सारे चंद्रमाओं का कुल द्रव्यमान देखा जाए तो उसका ९९.५% इस एक उपग्रह में निहित है।[6] ट्राइटन वरुण का इकलौता उपग्रह है जो अपने गुरुत्वाकर्षक खिचाव से अपना अकार गोल कर चुका है। बाक़ी सभी चंद्रमाओं के अकार बेढंगे हैं। ट्राइटन का अपना पतला वायुमंडल भी है, जिसमें नाइट्रोजन के साथ-साथ थोड़ी मात्रा में मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड भी मौजूद हैं। ट्राइटन की सतह पर औसत तापमान -२३५.२° सेंटीग्रेड है। १९८६ में पास से गुज़रते हुए वॉयेजर द्वितीय यान ने कुछ ऐसी तस्वीरें ली जिनमें ट्राइटन के वातावरण में बादलों जैसी चीज़ें नज़र आई थीं। ट्राइटन वरुण के इर्द-गिर्द अपनी कक्षा में परिक्रमा में प्रतिगामी चाल रखता है[7] और इसकी बनावट यम ग्रह (प्लूटो) से मिलती-जुलती है जिस से वैज्ञानिक अनुमान लगते हैं के ट्राइटन वरुण से दूर काइपर घेरे में बना था और भटकते हुए वरुण के पास जा पहुंचा जहाँ वह वरुण के तगड़े गुरुत्वाकर्षण की पकड़ में आ गया और तब से उसकी परिक्रमा कर रहा है।[8] Mohit Kumar
Remove ads
बनावट
ट्राइटन की सतह पर जमी हुई नाइट्रोजन की बर्फ़ की एक परत है। उसके नीचे पानी की बर्फ़ की मोटी परत है। इस परत के नीचे इस उपग्रह का केंद्रीय भाग है जो पत्थर और धातुओं का मिश्रण है। यह केन्द्रीय भाग इस उपग्रह के कुल द्रव्यमान का दो-तिहाई हिस्सा है। वैज्ञानिकों का मानना है के इसकी सतह पर ऐसे ज्वालामुखी और उष्णोत्स (गायज़र) हैं जो फटकार जमी हुई नाइट्रोजन गैस उगलते हैं।
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
- ट्राइटन की रूपरेखा (अंग्रेज़ी में, अमेरिकी अंतरिक्ष प्राधिकरण "नासा" की सौर मण्डल अन्वेषण साईट पर)
- ट्राइटन का पृष्ठ,
नौआठ ग्रह पर (अंग्रेज़ी में) - ट्राइटन का पृष्ठ, सौर मण्डल के दृश्य पर (अंग्रेज़ी में)
- Movie of ट्राइटन का घूर्णन राष्ट्रिय समुद्री और वायुमंडल प्राधिकरण (अमेरिकी सरकार द्वारा, अंग्रेज़ी में)
- ट्राइटन की तस्वीरें (प्लैनॅटरी फोटोजर्नल से, अंग्रेज़ी में)
- ट्राइटन-सम्बन्धी नामों का चिठ्ठा (यु॰ऍस॰जी॰ऍस॰ वरुण मण्डल पृष्ठ से)
- पॉल शॅन्क के ट्राइटन और बाहरी सौर मण्डल के उपग्रहों के त्रिआयामी (३ डी) चित्र और चलचित्र
टिप्पणी
- ^ तल क्षेत्रफल अर्धव्यास r से निकाला गया है: ४*π*r२
- ^ आयतन v अर्धव्यास r से निकाला गया है: v = ४/३*π*r३
- ^ द्रव्यमान m आयतन v और घनत्व d से निकाला गया है: m = v*d
- ^ सतही गुरुत्वाकर्षण द्रव्यमान m, गुरुत्वाकर्षक स्थिरांक g और अर्धव्यास r से निकाला गया है: g*m/r२
- ^ पलायन वेग द्रव्यमान m, गुरुत्वाकर्षक स्थिरांक g और अर्धव्यास r से निकाला गया है: sqrt((2*g*m)/r)
- ^ ट्राइटन का द्रव्यमान: २.१४×10२२ किग्रा. वरुण के बाक़ी १२ उपग्रहों का मिलाकर कुल द्रव्यमान: ७.५३×10१९ किग्रा या ०.३५ प्रतिशत. उपग्रही छल्लों का द्रव्यमान तुलना में ना के बराबर है।
- ^ अन्य गोलाकार चंद्रमाओं का द्रव्यमान: टाइटेनिआ—३.५×10२१, ओबेरॉन—३.०×10२१, Rhea—२.३×10२१, Iapetus—१.८×10२१, Charon—१.५×10२१, ऍरिअल—१.३×10२१, अम्ब्रिअल—१.२×10२१, Dione—१.०×10२१, Tethys—०.६×10२१, Enceladus—०.१२×10२१, मिरैन्डा—०.०६×10२१, प्रोटिअस—०.०५×10२१, Mimas—०.०४×10२१. बाक़ी के चंद्रमाओं का द्रव्यमान ०.०९×10२१ है। यानि ट्राइटन से छोटे सारे चंद्रमाओं का द्रव्यमान मिलाकर कुल १.६५×10२२ किग्रा बनता है। (व्यास के अनुसार चंद्रमाओं की सूची देखें)
- ^ Largest irregular moons: Saturn's Phoebe (210 km), Uranus' Sycorax (150 km), and Jupiter's Himalia (85 km)
Remove ads
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads