शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

महानता

1997 की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

महानता
Remove ads

महानता 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण अयूब ख़ान द्वारा किया गया है। मुख्य भूमिका में जीतेन्द्र, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित हैं।

सामान्य तथ्य महानता, निर्देशक ...
Remove ads

संक्षेप

छोटा विजय अपने चाचा (जो मुंबई में पुलिस इंस्पेक्टर हैं) के साथ छोटे खूबसूरत शहर में एक अच्छी जिंदगी बिताते रहता है। राज उसका बहुत ही करीबी दोस्त रहता है। जब वे दोनों जवान हो जाते हैं, विजय (जितेन्द्र) की शादी हो जाती है और राज भी शांति से शादी कर लेता है। अपने चाचा के कहने पर विजय अपना तबादला मुंबई में करा लेता है। वो वहाँ का पुलिस कमिश्नर बन जाता है। राज, शांति और राज का भाई, संजय (संजय दत्त), सभी मुंबई में विजय के साथ रहने लगते हैं। संजय को जेनी (माधुरी दीक्षित) से प्यार हो जाता है। वहीं महेश (तेज सप्रू) किसी भी कीमत पर जेनी से शादी करना चाहते रहता है। महेश एक बहुत ही अमीर व्यापारी, केदार (अमरीश पुरी) का एक लौता बेटा है, और अपने बेटे के लिए वो एडवर्ड (सत्येन कप्पू) को मना लेता है। जेनी और महेश की शादी तय हो जाती है। तय तारीख की रात को संजय को विजय गिरफ्तार कर लेता है और अगले दिन उसे छोड़ दिया जाता है। जब वो वापस अपने घर जाता है तो उसका पता चलता है कि उसके भैया और भाभी की हत्या हो चुकी है। संजय कसम खाता है कि वो अपने भैया और भाभी की मौत का बदला लेगा और ये भी जानने की वो कोशिश करता है कि विजय ने शादी की रात को उसे गिरफ्तार क्यों किया था।

Remove ads

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

अधिक जानकारी क्र॰, शीर्षक ...

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads