आनंदीबेन पटेल
गुजराती मूल की भाजपा नेत्री,पूर्व मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश की राज्यपाल / From Wikipedia, the free encyclopedia
आनंदीबेन पटेल (गुजराती: આનંદીબેન પટેલ; जन्म: 21 नवम्बर 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं,[1] वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।[2][3] वे 1998 से गुजरात की विधायक हैं।[4] वे 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं।[5] दि इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा वर्ष-2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया है।[6] वे गुजरात की राजनीति में "लौह महिला" के रूप में जानी जाती हैं।[7]जनवरी 2017 में वह मध्यप्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थी। राम मंदिर मे પ્રાણપ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ મેં સામિલ 5 વ્યકિત મેં એ એક
आनंदीबेन पटेल | |
---|---|
![]() | |
नवंबर 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान आनंदीबेन | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 29 जुलाई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | राम नाईक |
पद बहाल 22 मई 2014 – 7 अगस्त 2016 | |
पूर्वा धिकारी | नरेन्द्र मोदी |
उत्तरा धिकारी | विजय रूपाणी |
चुनाव-क्षेत्र | घटलोडिया |
पद बहाल 2012 – अवलंबी | |
पद बहाल 2007–2012 | |
मंडल, अहमदाबाद जिला से Assembly Member | |
पद बहाल 2002–2007 | |
पद बहाल 1998–2002 | |
पद बहाल 1994–1998 | |
जन्म | 21 नवम्बर 1941 (1941-11-21) (आयु 82) |
नागरिकता | भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | मफ़तलाल पटेल |
बच्चे | अनार पटेल (बेटी), संजय पटेल (बेटा) |
निवास | अहमदाबाद |
व्यवसाय | शिक्षाशास्त्री |
कैबिनेट | गुजरात सरकार |
संविभाग | शिक्षा मंत्रालय, उच्च और तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां (1998-2007) सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, महिला एवं बल कल्याण, आपदा प्रबंधन और राजस्व मंत्री (2007-2014) |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | http://www.anandibenpatel.com |