उर्दू भाषा
दक्षिण एशिया में बोली जाने वाली एक भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
उर्दू एक दक्षिण एशिया में बोली जाने वाली हिन्द-आर्य भाषा है। भाषा विज्ञान उर्दू और हिन्दी को हिन्दुसतानी भाषा की दो अलग-अलग भाषा प्रायुक्तियों के तौर पे देखती है। अर्थात दोनों हिन्दुसतानी भाषा के दो अलग रूप हैं, जिनका मुख्य अन्तर शब्दावली में है। बोल चाल की हिन्दी और उर्दू, उच्चारण के अलावा अत्याधिक समान है। उर्दू और हिन्दी का एक ही समान व्याकरण है। उर्दू में तत्सम शब्दों का उपयोग कम किया जाता है, तकनीकी शब्दों के तौर पर फ़ारसी औेर अरबी से आये हुए शब्दों का उपयोग होता है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है।[1] इस के अतिरिक्त भारत के राज्य जम्मू और कश्मीर की मुख्य प्रशासनिक भाषा है। साथ ही तेलंगाना, दिल्ली, बिहार[2] और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय[3]भाषा है।
सामान्य तथ्य उर्दू, उच्चारण ...
उर्दू | |
---|---|
اردو | |
उच्चारण | हिन्दुस्तानी: [ˈʊrd̪u] |
बोलने का स्थान | पाकिस्तान, भारत, मॉरिशस, दक्षिण अफ़्रीका, बहरीन, फ़िजी, क़तर, ओमान, संयुक्त अरब अमिरात, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, सुरिनाम, इरान, अफ़्ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान |
मातृभाषी वक्ता | १०-१५ करोड़ |
भाषा परिवार | |
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-1 |
ur |
आइएसओ 639-2 |
urd |
आइएसओ 639-3 | urd |
भाषावेधशाला | 59-AAF-q |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
बंद करें
उर्दू भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |