केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल
भारतीय राष्ट्रीय पुलिस बल / From Wikipedia, the free encyclopedia
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰) भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। सीआरपीएफ की प्राथमिक भूमिका पुलिस कार्रवाई में राज्य / संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोध में निहित है। यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया। भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।[1]
सामान्य तथ्य संस्था जानकारी, अधिकार क्षेत्र ...
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल | |
प्रचलित नाम | सी॰आर॰पी॰एफ॰ |
लघुनाम | सीआरपीएफ |
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रतीक चिह्न | |
ध्वज of the केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल. | |
आदर्श वाक्य | सेवा और निष्ठा |
संस्था जानकारी | |
---|---|
स्थापना | 27 जुलाई, 1939 |
वैधानिक वयक्तित्व | गैर सरकारी: केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल |
अधिकार क्षेत्र | |
संघीय संस्था | IN |
शासी निकाय | गृह मंत्रालय |
गठन घटक | केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल अधिनियम , 1949 |
सामान्य प्रकृति |
|
प्रचालन ढांचा | |
मुख्यालय | नयी दिल्ली, भारत |
मंत्री responsible | अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री |
संस्था कार्यपालक | अनीश दयाल सिंह, आई पी एस, महानिदेशक, सी आर पी एफ़ |
मातृ संस्था | केन्द्रीय सैन्य पुलिस बल |
Child agency | कोबरा |
सेक्टरयां | 10 |
जालस्थल | |
crpf | |
बंद करें
230 बटालियनों और विभिन्न अन्य प्रतिष्ठानों के साथ, सी॰आर॰पी॰एफ॰ भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल माना जाता है।[2]