ख़ोतान
From Wikipedia, the free encyclopedia
ख़ोतान या होतान (उईग़ुर: خوتەن, ख़ोतेन; चीनी: 和田, हेतियान; अंग्रेजी: Hotan या Khotan) मध्य एशिया में चीन के शिनजियांग प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित एक शहर है जो ख़ोतान विभाग की राजधानी भी है। इसकी आबादी सन् २००६ में १,१४,००० अनुमानित की गई थी। ख़ोतान तारिम द्रोणी में कुनलुन पर्वतों से ठीक उत्तर में स्थित है। कुनलुन शृंखला में ख़ोतान पहुँचने के लिए तीन प्रमुख पहाड़ी दर्रे हैं - संजु दर्रा, हिन्दु-ताग़ दर्रा और इल्ची दर्रा - जिनके ज़रिये ख़ोतान हज़ारों सालों से भारत के लद्दाख़ क्षेत्र से व्यापारिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध बनाए हुए था।[1] यह शहर टकलामकान रेगिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित है लेकिन दो शक्तिशाली नदियाँ इसे सींचती हैं - काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी। ख़ोतान में मुख्य रूप से उइग़ुर लोग बसते हैं।[2]
सामान्य तथ्य ख़ोतान خوتەن شەھىرى Khotan / 和田市, देश ...
ख़ोतान خوتەن شەھىرى Khotan / 和田市 | |
---|---|
नगर | |
ख़ोतान मस्जिद के सामने का दृश्य | |
शिंजियांग में स्थिति | |
निर्देशांक: 37°06′N 80°01′E | |
देश | जनवादी गणतंत्र चीन |
प्रान्त | शिंजियांग |
विभाग | ख़ोतान विभाग |
Seat | नूरबाग़ उपज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 85035 किमी2 (32,832 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1382 मी (4,534 फीट) |
जनसंख्या (2010 जनगणना) | |
• कुल | 3,22,330 |
• घनत्व | 3.8 किमी2 (9.8 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | उइग़ुर |
बंद करें