लद्दाख़
भारतीय केन्द्र शासित प्रदेश / From Wikipedia, the free encyclopedia
लद्दाख़ (तिब्बती लिपि: ལ་དྭགས; "ऊँचे दर्रों की भूमि") भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। भारत गिलगित बलतिस्तान और अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है, जो वर्तमान में क्रमशः पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में है। यह पूर्व में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में जम्मू और कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्तिस्तान से घिरा है। सुदूर उत्तर में क़ाराक़ोरम दर्रा पर शिंजियांग। यह काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर उत्तर में दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक फैला हुआ है।[5][6] पूर्वी छोर, जिसमें निर्जन अक्साई चिन मैदान शामिल हैं, भारत सरकार द्वारा लद्दाख के हिस्से के रूप में दावा किया जाता है, और 1962 से चीनी नियन्त्रण में है।[7][8][9] अगस्त 2019 में, भारत की संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पारित किया जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया। लद्दाख क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है।
लद्दाख़ ལ་དྭགས | |||
---|---|---|---|
केन्द्र-शासित प्रदेश | |||
लद्दाख केन्द्र-शासित प्रदेश (भारत) | |||
| |||
निर्देशांक: 34°10′12″N 77°34′48″E | |||
देश | भारत | ||
केन्द्र-शासित प्रदेश | 31 अक्तूबर 2019[1] | ||
राजधानी | लेह[2]। लद्दाख का कुल क्षेत्रफल 1,66,698 वर्ग किलोमीटर है। जिसमें से 59,146 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र भारत के नियंत्रण में है।बाकि क्षेत्र पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में है। | ||
ज़िले | : 2 | ||
शासन | |||
• सभा | लद्दाख प्रशासन उपराज्यपाल -बी डी मिश्रा | ||
• सांसद | जमयांग सेरिंग नामग्याल (भारतीय जनता पार्टी) | ||
• उच्च न्यायालय | जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय | ||
क्षेत्र[3][lower-alpha 1] | 59146 किमी2 (22,836 वर्गमील) | ||
अधिकतम उच्चता (साल्तोरो कांगरी[4]) | 7,742 मी (25,400 फीट) | ||
निम्नतम उच्चता (सिन्धु नदी) | 2550 मी (8,370 फीट) | ||
जनसंख्या (2011) | |||
• कुल | 2,74,289 | ||
• घनत्व | 4.6 किमी2 (12 वर्गमील) | ||
वासीनाम | लद्दाख़ी | ||
भाषाएँ | |||
• आधिकारिक | हिन्दी, लद्दाख़ी, तिब्बती | ||
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) | ||
वाहन पंजीकरण | LA | ||
मुख्य नगर | लेह, कर्गिल | ||
वेबसाइट | https://ladakh.nic.in/ |
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के अन्तर्गत पाक अधिकृत गिलगित बलतिस्तान ,चीन अधिकृत अक्साई चिन और शक्सगम घाटी का क्षेत्र भी शामिल है । सन 1963 में पाकिस्तान द्वारा 5180 वर्ग किलोमीटर का शक्सगम घाटी क्षेत्र चीन को उपहार में दिया गया ,जो लद्दाख का हिस्सा है । इसके उत्तर में चीन तथा पूर्व में तिब्बत की सीमाएँ हैं। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्रम में आता है, जहाँ का अधिकांश धरातल कृषि योग्य नहीं है। यहाँ की जलवायु अत्यन्त शुष्क एवं कठोर है। वार्षिक वृष्टि 3.2 इंच तथा वार्षिक औसत ताप 5 डिग्री सें. है। नदियाँ दिन में कुछ ही समय प्रवाहित हो पाती हैं, शेष समय में बर्फ जम जाती है। सिंधु मुख्य नदी है। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी एवं प्रमुख नगर लेह है, जिसके उत्तर में कराकोरम पर्वत तथा दर्रा है। अधिकांश जनसंख्या घुमक्कड़ है, जिसकी प्रकृति, संस्कार एवं रहन-सहन तिब्बत से प्रभावित है। पूर्वी भाग में अधिकांश लोग बौद्ध हैं तथा पश्चिमी भाग में अधिकांश लोग मुसलमान हैं। बौद्धों का सबसे बड़ा धार्मिक संस्थान है।