जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के वर्तमान और २३वें प्रधानमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
जस्टिन ट्रूडो (अंग्रेज़ी: Justin Pierre James Trudeau) (जन्म: २५ दिसम्बर , 1971) कनाडा के एक राजनेता, लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं।
द राइट ऑनरेबल जस्टिन ट्रूडो पीसी सांसद | |
---|---|
2023 में ट्रूडो | |
पद बहाल 4 नवंबर 2015 | |
राजा | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
गर्वनर जनरल | डेविड जॉनस्टन |
उत्तरवर्ती | स्टीफन हार्पर |
कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण अप्रैल 14, 2013 | |
पूर्वा धिकारी | बॉब रे (कार्यवाहक) |
पैपिनेउ से कनाडा संसद के सदस्य | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण अक्टूबर 14, 2008 | |
पूर्वा धिकारी | विवियन बार्बोट |
जन्म | 25 दिसम्बर 1971 (1971-12-25) (आयु 52) ओटावा, ओंटारियो, कनाडा |
जन्म का नाम | Justin Pierre James Trudeau |
राजनीतिक दल | लिबरल |
जीवन संगी | सोफ़ी ग्रेगोयर (वि॰ 2005) |
संबंध | एलेक्ज़ेंडर ट्रूडो (भाई) माइकल ट्रूडो (भाई) साराह कोयेन (सौतेली बहन) काइल केम्पर (सौतेले भाई) एलिसिया केम्पर (सौतेली बहन) जेम्स सिनक्लेयर (दादा) चार्ल्स ट्रूडो (दादा) |
बच्चे | ज़ैवियर एल्ला-ग्रेस मार्गरेट हैड्रिएन |
निवास | मॉन्ट्रियल |
शैक्षिक सम्बद्धता | मैक्गिल विश्वविद्यालय ब्रिटिश कोलंबिया का विश्वविद्यालय |
पेशा | शिक्षक |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
जालस्थल | justin.ca |
जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह पहली बार पैपिनेउ के चुनावी क्षेत्र से 2008 में और फिर 2011 और 2015 में दुबारा चुने गये। उन्होंने लिबरल पार्टी से आलोचक के तौर पर युवा व बहुसंस्कृतिवाद, नागरिकता और प्रवासी मामले, स्नातक शिक्षा और युवा व पेशेवर खेल मंत्रालयों के कार्यो की समीक्षा की। अप्रैल 14, 2013 को जस्टिन कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता चुने गये। जस्टिन ट्रुडेउ अक्टूबर 19, 2015, के संघीय चुनावों में अपने दल को बहुमत की जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नामित हुए हैं।[1][2] उन्होंने 4 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उसी समय उन्हें जीवन भर के लिये सम्मानसूचक नाम शैली द राइट ऑनरेबल से भी नवाजा गया।[3] शपथ लेने पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हो जायेंगे। सबसे युवा (जो क्लॉर्क) हैं। साथ ही वो पहले ऐसे व्यक्ति बन जायेंगे जिनके पिता भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। [4]
2022 में, ओटावा शहर में और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीमा क्रॉसिंग पर ट्रक ड्राइवरों के विरोध के दौरान, ट्रूडो सरकार ने 52 वर्षों में पहली बार आपातकाल की स्थिति घोषित की।[5][6] तब से, Justice Center for Constitutional Freedoms (संवैधानिक स्वतंत्रता के लिए न्याय केंद्र, JCCF) जैसे संगठनों ने सरकार द्वारा उठाए गए सत्तावादी बहाव की निंदा की है।[7]