दार्दी भाषाएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
दार्दी या दार्दिक भाषाएँ (ज़बान दार्दी) हिन्द-आर्य भाषाओं की एक उपशाखा है जिसकी सबसे जानी-मानी भाषा कश्मीरी है। दार्दी भाषाएँ उत्तरी पाकिस्तान, उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान और भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में बोली जातीं हैं।[1] सारी दार्दी भाषाओँ में कश्मीरी का ही रुतबा सबसे ऊँचा है क्योंकि इसका अपना प्रचलित साहित्य है और इसे भारत की एक आधिकारिक भाषा होने का मान भी प्राप्त है।[1][2][3] पाकिस्तान के चित्राल ज़िले की खोवार भाषा, उत्तरी कश्मीर में बोली जाने वाली शीना भाषा और अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान, नंगरहार और कुनर राज्यों में बोली जाने वाली पाशाई भाषा अन्य मशहूर दार्दी भाषाएँ हैं।