शीना भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
षिण्या एक दार्दी भाषा है जो पाकिस्तान–नियन्त्रित गिलगित-बल्तिस्तान और भारत के लद्दाख़ और कश्मीर क्षेत्रों में बोली जाती है। जिन पाकिस्तान–नियन्त्रित वादियों में यह बोली जाती है उनमें अस्तोर, चिलास, दरेल, तंगीर, गिलगित, ग़िज़र और बल्तिस्तान और कोहिस्तान के कुछ हिस्से शामिल हैं। जिन भारत–नियन्त्रित वादियों में यह बोली जाती हैं उनमें गुरेज़, द्रास, करगिल और लद्दाख़ के कुछ पश्चिमी हिस्से शामिल हैं। अन्दाज़ा लगाया जाता है के १९८१ में इसे कुल मिलकर क़रीब ३,२१,००० लोग बोलते थे।[1] षिण्या एक सुरभेदी भाषा है जिसमे दो सुर हैं — उठता हुआ और समतल (यानि बिना किसी बदलाव वाला)।[2]
सामान्य तथ्य शीना भाषा, बोलने का स्थान ...
शीना भाषा | ||||
---|---|---|---|---|
बोलने का स्थान | जम्मू व कश्मीर, पाक-अधिकृत कश्मीर | |||
क्षेत्र | गिलगित-बल्तिस्तान, बांडीपोरा ज़िला | |||
मातृभाषी वक्ता | ५,००,००० | |||
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
| |||
लिपि | अरबी-फ़ारसी लिपि | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-3 |
इनमें से एक: scl – शीना plk – कोहिस्तानी शीना | |||
कश्मीर क्षेत्र में शीना भाषा का विस्तार | ||||
| ||||
कश्मीर क्षेत्र में शीना भाषा का विस्तार | ||||
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
बंद करें