धनतेरस
हिन्दुओं का एक त्योहार / From Wikipedia, the free encyclopedia
कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।[1]
सामान्य तथ्य धनतेरस, आधिकारिक नाम ...
धनतेरस | |
---|---|
धनतेरस व्रत | |
आधिकारिक नाम | धनतेरस व्रत |
अनुयायी | हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी |
तिथि | कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी |
बंद करें
जैन आगम में धनतेरस को 'धन्य तेरस' या 'ध्यान तेरस' भी कहते हैं। भगवान महावीर इस दिन तीसरे और चौथे ध्यान में जाने के लिये योग निरोध के लिये चले गये थे। तीन दिन के ध्यान के बाद योग निरोध करते हुये दीपावली के दिन निर्वाण को प्राप्त हुये। तभी से यह दिन धन्य तेरस के नाम से प्रसिद्ध हुआ।