पूनम ढिल्लों (जन्म: 18 अप्रैल, 1962) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। ये मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उन्होंने रंगमंच और टेलिविजन धारावाहिकों में भी काम किया है। वह 1978 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।[1] वह 1979 की फिल्म नूरी, रेड रोज़, दर्द, निशान, ज़माना, सोहणी महीवाल (1984), तेरी मेहरबानियाँ (1985) समुन्दर (1986), सवेरे वाली गाड़ी (1986), कर्मा (1986), नाम (1986), मालामाल (1988) आदि के लिये जानी जाती हैं।
पूनम ढिल्लों | |
---|---|
2015 में पूनम ढिल्लों | |
जन्म |
18 अप्रैल 1962 कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1978– वर्तमान |
जीवनसाथी | अशोक ठकेरिया (1988–1997) |
बच्चे | 2 |
वेबसाइट www |
पूनम ढिल्लों ने 2009 में बिग बॉस में भाग लिया था और 2013 में सोनी टीवी श्रृंखला एक नई पहचान में शारदा मोदी की मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्मी सफर
निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें देखा और उन्हें फिल्म त्रिशूल (1978) में एक भूमिका की पेशकश की, जहां उन्होंने सह-कलाकार सचिन पिलगांवकर के साथ "गपूची गपूची गम गम" गीत में प्रदर्शन किया। चोपड़ा ने इसके बाद उन्हें नूरी (1979) में शीर्षक भूमिका दी, जिसे उन्होंने निर्मित किया था। इसके लिए, पूनम को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद, उन्होंने हिन्दी में लगभग 90 फिल्में कीं। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ छः फिल्मों में अभिनय किया।[2] उन्होंने निर्माता बोनी कपूर के लिये जुदाई में कैमियो किया।
वह हिन्दी रंगमंच उत्पादन द परफेक्ट हसबैंड में रही हैं, जिसने 2005 में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी प्ले अवार्ड जीता और जिसने गोल्डन जुबली बनाई। इसके बाद उन्होंने एक और नाटक द परफेक्ट वाइफ में सह-कलाकार सूरज थापर और प्यार में कभी कभी में आसिफ़ शेख के साथ काम किया। वर्तमान में वह "यू टर्न" नामक एक नाटक कर रही है जो एक मराठी नाटक का हिन्दी संस्करण है। पूनम ढिल्लों कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस की प्रतियोगी थी। वह इस कार्यक्रम में अंत तक रही थी और द्वितीय स्थान पर रही।
पूनम ने 16 साल की उम्र में फिल्मों में आने के बाद अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। वर्तमान में वह इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए कर रही हैं।[3] वह नशीली दवाओं की जागरूकता, एड्स जागरूकता, परिवार नियोजन और अंगदान जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रही हैं।
पुरस्कार
1980 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - नूरी (नामित)
== व्यक्तिगत जीवन
प्रमुख फिल्में
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2009 | 13 बी | सुषमा - मनोहर की माँ | |
1997 | महानता | ||
1995 | अंदाज़ | ||
1992 | विरोधी | ||
1991 | कुरबानी रंग लायेगी | पूनम | |
1991 | झूठी शान | गंगा | |
1990 | पत्थर के इंसान | ||
1990 | अमीरी गरीबी | ||
1990 | पुलिस पब्लिक | ||
1989 | देशवासी | ||
1989 | गलियों का बादशाह | ||
1989 | अभिमन्यु | ||
1989 | बटवारा | ||
1989 | हिसाब खून का | ||
1988 | मालामाल | ||
1988 | कसम | ||
1988 | हम फ़रिश्ते नहीं | सुनीता | |
1988 | सोने पे सुहागा | ||
1987 | हिम्मत और मेहनत | शारदा | |
1987 | मर्द की ज़बान | लता | |
1987 | आवाम | ||
1986 | खेल मोहब्बत का | ||
1986 | दोस्ती दुश्मनी | ||
1986 | समुन्दर | अंजली | |
1986 | पाले ख़ान | ||
1986 | सवेरे वाली गाड़ी | ज्योति | |
1986 | एक चादर मैली सी | ||
1986 | अविनाश | ||
1986 | नाम | सीमा राय | |
1986 | कर्मा | ||
1985 | शिवा का इन्साफ | निशा | |
1985 | गिरफ्तार | ||
1985 | तेरी मेहरबानियाँ | बिजली | |
1985 | तवायफ़ | ||
1985 | ज़माना | शीतल | |
1985 | बादल | ||
1985 | बेपनाह | ||
1985 | निशान | ||
1985 | सितमगर | ||
1984 | लैला | लीला | |
1984 | सोनी महिवाल | ||
1984 | जॉन जानी जनार्दन | ||
1983 | रोमान्स | सोनिया | |
1982 | आपस की बात | डॉली | |
1982 | सवाल | सोनिया मेहता | |
1982 | ये वादा रहा | ||
1981 | मैं और मेरा हाथी | जूली | |
1981 | बीवी ओ बीवी | आशा | |
1981 | दर्द | ||
1981 | बसेरा | ||
1980 | निशाना | ||
1979 | काला पत्थर | ||
1978 | त्रिशूल | ||
सन्दर्भ
Wikiwand in your browser!
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.