पोखरा
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र मैं अवस्थित एक नगर है। यह नगर गण्डकी अंचल का कास्की जिला के पोखरा घाटी मैं स्थित है। यह नेपाल का दूसरा बडा शहर है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र, गण्डकी अंचल और कास्की जिला का सदरमुकाम है।
पोखरा पोखरा | |
---|---|
महानगर | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला फेवा झील में परिलक्षित होती है, पोखरा में गर्म हवा के गुब्बारे, फेवा झील में नावें और पोखरा शांति स्तूप | |
उपनाम: झीलों का शहर | |
ध्येय: स्वच्छ पोखरा, हरित पोखरा | |
लुआ त्रुटि मॉड्यूल:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Nepal Gandaki Province" does not exist। | |
निर्देशांक: 28°12′30″N 83°59′20″E | |
देश | Nepal |
प्रदेश | गण्डकी प्रदेश |
जिला | कास्की जिला |
निगमित | 1962 |
वार्डों की संख्या | 33 |
शासन | |
• प्रणाली | महापौर-परिषद |
• सभा | पोखरा महानगर परिषद |
• महापौर | धनराज आचार्य, CPN (एकीकृत-समाजवादी))[1] |
• उपमहापौर | मंजु देवी गुरूंग, CPN(UML)[2] |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 464.24 किमी2 (179.24 वर्गमील) |
• जल | 4.4 किमी2 (1.7 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | पहला |
ऊँचाई | 822 मी (2,697 फीट) |
जनसंख्या (2021[3]) | |
• कुल | 518,452 |
• दर्जा | दूसरा |
• घनत्व | 1,100 किमी2 (2,900 वर्गमील) |
• परिवार | 101,669 (दूसरा ) |
वासीनाम | पोखरेली |
भाषाएं | |
• आधिकारिक | नेपाली और अन्य भाषाएं |
जातियता | |
• जातियताएं | बहुन, गुरुंग, छेत्री, मगर, नेवार, |
समय मण्डल | NST (यूटीसी+5:45) |
डाक-कूट | 33700 (WRPD), 33702, 33704, 33706, 33708, 33713 |
दूरभाष कोड | 061 |
वेबसाइट | pokharamun |
पर्यटन केन्द्र होने के साथ साथ पोखरा पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का शिक्षा, स्वास्थ्य व वाणिज्य केन्द्र भी है। पोखरा विश्वविद्यालय यहीं अवस्थित है। पश्चिम नेपाल का सबसे प्रसिद्ध क्याम्पस पृथ्वीनारायण क्याम्पस यहीं अवस्थित है। पश्चिमांचल इन्जीनीयरिंग क्याम्पस, मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जनप्रिय क्याम्पस, नर्सिंग क्याम्पस, गण्डकी बोर्डिंग स्कूल आदि यहाँ के प्रमुख शिक्षण संस्था है। पस्चीमान्चल क्षेत्रीय अस्पतालके साथ साथ मणीपाल मेडीकल कलेज शिक्षण अस्पताल कुष्ठ रोग अस्पताल, लगायत ५० से अधिक श्वास्थ संस्था पोखारा में मौजुद है।
पोखरा में आधुनिक संचार सुविधा इमेल, इन्टरनेट, प्रीपेड, पोष्टपेड मोवाइल, लोकल एस टि डि, आइ एस डि फोन सुविधा के साथ साथ रेडीयो नेपालका पस्चीमान्चल प्रसारण केन्द्र, चार प्राइभेट एफ एम रेडीयो भि संचालित है। नेपाल भीतर पोखरा का टेलीफोन कोड ०६१ है।
राजधानी काठमाण्डौ, गोरखा व भरतपुर, नेपाल लगायत देश के पुर्वी क्षेत्र से पोखरा को पृथ्वी राजमार्ग जोडता है। भैरहवा के भारतीय सिमा से पोखरा को बुटवल होते हुए सिदार्थ राजमार्ग जोडता है। पोखरा-बाग्लुंग-बेनी सडक पोखरा को उत्तर पश्चिम के भूभागौं (मुक्तिनाथ, मुस्तांग) से जोडता है। सहरी यातायात सहज है। ट्याक्सी कहि भी मिल सकता है। पोखरा मैं एक आन्तरिक विमानस्थल है। इस विमानस्थल को क्षेत्रीय स्तर का अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल बनाने का प्रयास हो रहा है। अभी यह विमानस्थल से काठमाण्डौ, भरतपुर व जोमसोम तक का उडान उपलब्ध है। पोखरा से दिल्ली तक की डाइरेक्ट बस सेवा भी उपलब्ध है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.