मेघनाद साहा
भारतीय भौतिक विज्ञानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मेघनाद साहा (६ अक्टूबर १८९३ - १६ फरवरी, १९५६) सुप्रसिद्ध भारतीय खगोलविज्ञानी (एस्ट्रोफिजिसिस्ट्) थे। वे साहा समीकरण के प्रतिपादन के लिये प्रसिद्ध हैं। यह समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। उनकी अध्यक्षता में गठित विद्वानों की एक समिति ने भारत के राष्ट्रीय शक पंचांग का भी संशोधन किया, जो २२ मार्च १९५७ (१ चैत्र १८७९ शक) से लागू किया गया।[1] इन्होंने साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान तथा इण्डियन एसोसियेशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साईन्स नामक दो महत्त्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना की।
सामान्य तथ्य मेघनाद साहा, जन्म ...
मेघनाद साहा | |
---|---|
![]() मेघनाद साहा, बर्लिन में, १९२१ | |
जन्म |
6 अक्टूबर 1893 शाओराटोली, ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) |
मृत्यु |
16 फ़रवरी 1956(1956-02-16) (उम्र 62) |
आवास |
भारत ![]() |
राष्ट्रीयता |
भारतीय ![]() |
क्षेत्र | भौतिकी |
संस्थान |
इलाहाबाद विश्वविद्यालय कलकत्ता विश्वविद्यालय |
शिक्षा |
ढाका कालिज प्रेसिडेंसी कालिज, कलकत्ता विश्वविद्यालय |
प्रसिद्धि | तापीय आयनीकरण |
बंद करें