हरिवंश नारायण सिंह
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
हरिवंश नारायण सिंह (हरिवंश के नाम से चर्चित, जन्म: 30 जून 1956), एक भारतीय पत्रकार और राजनेता हैं. वर्तमान में वह राज्यसभा के उप सभापति हैं.[1] हरिवंश, दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं. इस पद पर उन्होंने पी जे कुरियन का स्थान लिया है.[2]
हरिवंश नारायण सिंह | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 9 अगस्त 2018 | |
पूर्वा धिकारी | पी जे कुरियन |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 10 अप्रैल 2014 | |
चुनाव-क्षेत्र | बिहार |
प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अतिरिक्त मीडिया सलाहकार 1990-1991 | |
जन्म | 30 जून 1956 सिताब दियारा,बलिया, उत्तर प्रदेश, भारत |
राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
जीवन संगी | आशा |
उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की हिंदी पत्रिका ‘धर्मयुग’ से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर कोलकाता के 'आनंद बाजार पत्रिका' समूह की हिंदी पत्रिका ‘रविवार’ से जुड़े. वह 1989 में रांची से प्रकाशित अखबार ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक बने. चार दशकों की सक्रिय पत्रकारिता में उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त मीडिया सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है. वर्ष 2014 में, जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के रूप में बिहार से हरिवंश, राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए.[3] पहली बार 8 अगस्त, 2018 को, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के उप सभापति के रूप में निर्वाचित हुए.[4] दूसरी बार 14 सितंबर, 2020 को वह पुनः राज्य सभा के उप सभापति निर्वाचित हुए.[5]