बाबर
प्रथम मुगल सम्राट / From Wikipedia, the free encyclopedia
ज़हीरुद्दीन मुहम्मद उर्फ बाबर मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक और प्रथम शासक था। इनका जन्म मध्य एशिया के वर्तमान उज़्बेकिस्तान में हुआ था। वह तैमूर और चंगेज़ ख़ान के वंशज थे। मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को ही माना जाता है। 1504 ई॰ में काबुल तथा 1507 ई॰ में कन्धार को जीता तथा बादशाह की उपाधि धारण की। 1519 से 1526 ई॰ तक भारत पर इसने 5 बार आक्रमण किया। 1526 में इन्होंने पानीपत के मैदान में दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी। बाबर ने 1527 में ख़ानवा, 1528 में चंदेरी तथा 1529 में घग्गर जीतकर अपने राज्य को सुरक्षित किया।
सामान्य तथ्य ज़हीरुद्दीन मुहम्मद बाबर, मुग़ल साम्राज्य के पहले शहंशाह ...
ज़हीरुद्दीन मुहम्मद बाबर | |
---|---|
मुगल वंश का सस्थापक | |
मुग़ल साम्राज्य के पहले शहंशाह | |
शासनावधि | 20 अप्रैल 1526 – 26 दिसंबर 1530 |
पूर्ववर्ती | इब्राहिम लोदी (बतौर सुल्तान-ए-हिन्द) |
उत्तरवर्ती | हुमायूँ |
जन्म | 14 फ़रवरी 1483 फ़रग़ना वादी |
निधन | 26 दिसम्बर 1530 (उम्र 47 वर्ष) आगरा |
समाधि | |
संतान | हुमायूँ कामरान मिर्ज़ा गुलबदन बेगम |
घराना | तैमूरी राजवंश |
पिता | उमर शेख़ मिर्ज़ा |
माता | क़ुतलुग़ निगार ख़ानम |
बंद करें