भारत
दक्षिण एशिया में संप्रभु देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी: Republic of India, लिप्यन्तरण: रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।[22] भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिंद महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में भारतीय महासागर स्थित है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।
भारत गणराज्य | |
---|---|
राष्ट्रीय गीत: "वन्दे मातरम" ([[error: sa not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help) भाषा|error: sa not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help)]])[lower-alpha 2] जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है, जिसके शब्दों में सरकार अवसर पड़ने पर परिवर्तन कर सकती है; और गीत वंदे मातरम, जिसने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है, को जन गण मन के साथ समान रूप से सम्मानित किया जाएगा और इसके साथ समान दर्जा दिया जाएगा।[4][1][2] | |
भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को गहरे हरे रंग में दिखाया गया है; दावा किया गया लेकिन नियंत्रित नहीं किया गया क्षेत्र हल्के हरे रंग में दिखाया गया है | |
राजधानी | नई दिल्ली 28°36′50″N 77°12′30″E |
सबसे बड़ा शहर | |
आधिकारिक भाषाएँ | |
मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय भाषाएँ | कोई नहीं (भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है)[8] |
मान्यताप्राप्त क्षेत्रीय भाषाएँ | |
स्थानीय भाषाएं | 447 बोली[lower-alpha 4] |
धर्म (2011) | |
निवासीनाम | भारतीय |
सरकार | संघीय संसदीय संवैधानिक गणराज्य |
द्रौपदी मुर्मू | |
जगदीप धनखड़ | |
नरेंद्र मोदी | |
धनंजय चंद्रचूड़ | |
ओम बिड़ला | |
विधानमंडल | भारतीय संसद |
• ऊपरी सदन | राज्य सभा |
लोक सभा | |
स्वतंत्रता | |
• अधिराज्य | 15 अगस्त 1947 |
• गणराज्य | 26 जनवरी 1950 |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 3,287,263[2] कि॰मी2 (1,269,219 वर्ग मील)[lower-alpha 5] सातवाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | 9 |
जनसंख्या | |
• 2023 आकलन | 1,428,627,663[14] (प्रथम) |
• 2011 जनगणना | 1,210,854,977[15][16] (द्वितीया) |
• जनघनत्व | 424.8/किमी2 (1,100.2/मील2) (30वाँ) |
जीडीपी (पीपीपी) | 2023 प्राक्कलन |
• कुल | $13.033 trillion[17] (तृतीया) |
• प्रति व्यक्ति | $9,073[17] (127वाँ) |
जीडीपी (सांकेतिक) | 2023 प्राक्कलन |
• कुल | $3.737 trillion[17] (5वीं) |
• प्रति व्यक्ति | $2,601[17] (139वीं) |
गिनी (2011) | 35.7[18][19] मध्यम |
HDI (2021) | 0.633[20] मध्यम · 132 |
मुद्रा | भारतीय रुपया (₹) (INR) |
समय मंडल | UTC+05:30 (आईएसटी) |
डीएसटी नहीं देखा गया। | |
दिनांक प्रारूप |
|
वाहन चलते हैं | left[21] |
दूरभाष कोड | +91 |
ISO 3166 कोड | IN |
इंटरनेट टीएलडी | .in (अन्य) |
आधुनिक मानव (होमो सेपियंस) अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में 55,000 साल पहले आये थे।[23] 1,000 वर्ष पहले ये सिंधु नदी के पश्चिमी हिस्से की तरफ बसे हुए थे जहां से इन्होने धीरे धीरे पलायन किया और सिंधु घाटी सभ्यता के रूप में विकसित हुए।[24] 1,200 ईसा पूर्व संस्कृत भाषा संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैली हुए थी और तब तक यहां पर हिंदू धर्म का उद्धव हो चुका था और ऋग्वेद की रचना भी हो चुकी थी।[25] इसी समय बौद्ध एवं जैन धर्म उत्पन्न हो रहे होते हैं [26] प्रारंभिक राजनीतिक एकत्रीकरण ने गंगा बेसिन में स्थित मौर्य और गुप्त साम्राज्यों को जन्म दिया।[27] उनका समाज विस्तृत सृजनशीलता से भरा हुआ था। [28]
प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में, ईसाई धर्म, इस्लाम, यहूदी धर्म और पारसी धर्म ने भारत के दक्षिणी और पश्चिमी तटों पर जड़ें जमा लीं।[29] मध्य एशिया से मुस्लिम सेनाओं ने भारत के उत्तरी मैदानों पर लगातार अत्याचार किया,[30] अंततः दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई और उत्तर भारत को मध्यकालीन इस्लाम साम्राज्य में मिला लिया गया।[31] 15 वीं शताब्दी में, विजयनगर साम्राज्य ने दक्षिण भारत में एक लंबे समय तक चलने वाली समग्र हिंदू संस्कृति बनाई।[32] पंजाब में सिख धर्म की स्थापना हुई।[33] धीरे-धीरे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का विस्तार हुआ, जिसने भारत को औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में बदल दिया तथा अपनी संप्रभुता को भी मज़बूत किया।[34] ब्रिटिश राज शासन 1858 में शुरू हुआ। धीरे धीरे एक प्रभावशाली राष्ट्रवादी आंदोलन शुरू हुआ जिसे अहिंसक विरोध के लिए जाना गया और ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का प्रमुख कारक बन गया।[35] 1947 में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य को दो स्वतंत्र प्रभुत्वों में विभाजित किया गया, भारतीय अधिराज्य तथा पाकिस्तान अधिराज्य, जिन्हें धर्म के आधार पर विभाजित किया गया।[36][37]
1950 से भारत एक संघीय गणराज्य है। भारत की जनसंख्या 1951 में 36.1 करोड़ से बढ़कर 2011 में 121.1 करोड़, 2021 में बढ़कर 140.76 करोड़ हो गई।[38] प्रति व्यक्ति आय $64 से बढ़कर $1,498, 2020- 21 में $2150, शुरुआती 2022- 23 में $2450 हो गई और इसकी साक्षरता दर 16.6% से बढ़कर 74.04% पुरुषों के लिए एवम 64% महिलाओं की हो गई। भारत एक तेज़ी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का केंद्र बन गया है।[39] अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय तथा अद्वितीय प्रगति की। भारतीय फ़िल्में, संगीत और आध्यात्मिक शिक्षा वैश्विक संस्कृति में विशेष भूमिका निभाती हैं।[40] भारत ने ग़रीबी दर को काफ़ी हद तक कम कर दिया है।[41] भारत देश परमाणु बम रखने वाला देश है। भारत-चीन सीमा पर भारत का चीन से विवाद चल रहा है। कश्मीर क्षेत्र को लेकर भारत और पाकिस्तान में विवाद है।[42] लैंगिक असमानता, बाल शोषण, बाल कुपोषण,[43] ग़रीबी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण इत्यादि भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ है।[44] 21.4% क्षेत्र पर वन है।[45] भारत के वन्यजीव, जिन्हें परंपरागत रूप से भारत की संस्कृति में सहिष्णुता के साथ देखा गया है,[46] इन जंगलों और अन्य जगहों पर संरक्षित आवासों में निवास करते हैं। 12 फ़रवरी वर्ष 1948 में महात्मा गाँधी के अस्थि कलश जिन 12 तटों पर विसर्जित किए गए थे, त्रिमोहिनी संगम भी उनमें से एक है |